विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में दिल्ली की टीचर से जबरदस्ती: सामने आया उस काली रात का सच, दरिंदे ने छाते से भी किया था वार

Published: Sun, 08 Mar 2026 11:58 AM (GMT+05:30)

नैनीताल में एक दिल्ली की शिक्षिका ने टैक्सी चालक के जबरदस्ती करने के प्रयास का बहादुरी से मुकाबला किया। चालक ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नैनीताल में दिल्ली की एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने टैक्सी चालक से खुद को बचाने के लिए उसकी छाती पर लात मारी। टैक्सी चालक ने जबरदस्ती करने के लिए उसपर छाते से भी वार किया। लेकिन, शिक्षिका ने साहस दिखाते हुए कार से निकलकर भागी और जंगल में पुलिया के पास छिप गई। यह बात एसएसपी ने हल्द्वानी में प्रेसवार्ता के दौरान बताई।

शनिवार को एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि टैक्सी चालक ने दिल्ली की शिक्षिका के साथ खूब जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन, शिक्षिका ने साहस दिखाकर खुद को बचा लिया। शिक्षिका की शिकायत पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फारेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक को वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार किया।

आरोपित टैक्सी चालक की पहचान गुजरौड़ा फतेहपुर थाना मुखानी निवासी 39 वर्षीय दीपक सिंह बोरा के रूप में हुई है। पूर्व में शराब तस्करी मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित के पिता नंदन सिंह बोरा पूर्व सैनिक हैं।

आरोपित की निशानदेही पर महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया है, साथ ही टैक्सी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। महिला पर्यटक वाइल्डलाइफ का शौक रखती है। वह दिल्ली से पहले देहरादून पहुंची उसके बाद हल्द्वानी आई। इसपर प्रकृति का लुत्फ लेने के लिए वह रात में ही काठगोदाम से नैनीताल के लिए रवाना हो गई। यहां से टैक्सी चालक उसे नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर ले गया।

टैक्सी चालक का नहीं कराया था पुलिस सत्यापन, पंजीकरण भी होगा रद

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि टैक्सी चालक की शैक्षिक योग्यता बीए पास है। वह फ्रीलांसर के तौर पर टैक्सी का संचालन करता है। टैक्सी मालिक अंकित जैसवाल ने चालक दीपक बोरा का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया था। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही पर टैक्सी का पंजीकरण रद करवाया जाएगा।

टैक्सी मालिक एक स्कूल का शिक्षक है और ऊपरी आय के लिए टैक्सी का संचालन करता है। उन्होंने टैक्सी यूनियन से अपील की कि स्थानीय युवकों को ही टैक्सी संचालन का प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट, नैनीताल में सेफ टूरिज्म के दावों की खुली पोल

यह भी पढ़ें- दिल्ली की पर्यटक से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास, नैनीताल में जंगल में छिपकर युवती ने बचाई जान