Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में दबंगों के हमले में पुत्री घायल, पुलिस को सौंपी तहरीर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसे व उसकी बेटी को पीटा। इससे उसकी बेटी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्र हाेते देख आरोपित हवा में फायरिंग कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

By Prashant MishraEdited By: Updated: Tue, 04 May 2021 05:56 PM (IST)
Hero Image
मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: दबंगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसे व उसकी बेटी को पीटा। इससे उसकी बेटी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्र हाेते देख आरोपित हवा में फायरिंग कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड नंबर आठ रम्पुरा निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। तीन दिन पहले उसने अपनी बेटी का विवाह किया था। रविवार को उनका बड़ा बेटा घर से बाहर गया था। इस दौरान वह अपने 10 साल के बेटे व बेटी प्रियंका के साथ मौजूद थी। बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। पुत्र की अनुपस्थिति में वह हथियार से लैस होकर घर में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने उसके छोटे बेटे की पिटाई कर दी। यह देख वह और उसकी पुत्री बीच बचाव करने लगे तो हमला कर दिया। जिससे उसकी पुत्री का हाथ फैक्चर हो गया।

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फायरिंग कर फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें