कर्मयोगियों की मेधावी कन्याओं को दैनिक जागरण ने प्रदान की छात्रवृत्ति
दैनिक जागरण कर्मयोगियों की मेधावी कन्याओं को छात्रवृत्ति के रूप में नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दैनिक जागरण कर्मयोगियों की मेधावी कन्याओं को छात्रवृत्ति के रूप में नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं मेडल भेंट किए गए।
बुधवार को रामपुर रोड स्थित दैनिक जागरण कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जागरण अपने कर्मयोगियों के लिए जागरण कर्मयोगी योजना संचालित करता है। जिसके तहत कर्मयोगियों को स्मार्ट कार्ड, बीमा योजना, प्रशस्ति पत्र व प्रखर स्कॉलरशिप सहित अन्य सुविधाएं की जाती हैं। इसके अलावा क्रिकेट प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बुधवार को कर्मयोगियों की मेधावी कन्याओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक डॉ. राघवेंद्र चड्ढा, संपादकीय प्रभारी आशुतोष सिंह, प्रसार प्रबंधक प्रकाश पंत, विज्ञापन प्रबंधक विनय तिवारी ने मेधावी कन्याओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके अलावा पीएसएम टीम के सुनील कुमार, विनोद कुमार, अभय तोमर, उमेश पांडे, संतोष कुमार, गणेश उप्रेती व लेखा प्रभारी अंकुर शुक्ल, हीरा लाल त्यागी एवं हल्द्वानी के एजेंट दान सिंह पटवाल ने बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इन मेधावी कन्याओं को मिली छात्रवृत्ति
कर्मयोगियों की मेधावी कन्याओं में छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं में वेदिका बहुगुणा पुत्री रमेश बहुगुणा, मनीषा कनवाल पुत्री गोविंद कनवाल, प्रियाशी काडपाल पुत्री चंद्र शेखर काडपाल, कनक तिवारी पुत्री उमेश चंद्र तिवारी, नेहा जोशी पुत्री नंदावल्लभ जोशी, हर्षिता आनंद पुत्री जितेन्द्र कुमार, गीतांजलि भट्ट पुत्री चंद्रवल्लभ भट्ट, गरिमा जोशी पुत्री विनोद जोशी, ख़ुशी डालाकोटी पुत्री मनोज डालाकोटी, संजना बिष्ट पुत्री गोपाल बिष्ट, दीपा सनवाल पुत्री जीवन चंद्र सनवाल शामिल रही।