विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haldwani Update: बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, DM ने जारी किया आदेश; अब ऐसे हैं हालात

Published: Tue, 20 Feb 2024 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2024 10:00 AM (IST)

Haldwani Update हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं। एक बार फिर प्रशासन का राज कायम हो ...और पढ़ें

Haldwani Update: बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, DM ने जारी किया आदेश; अब ऐसे हैं हालात
Haldwani Update: बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, DM ने जारी किया आदेश; अब ऐसे हैं हालात

एजेंसी, हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं। एक बार फिर प्रशासन का राज कायम हो गया है। उपद्रवियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। हालात सामान्य होने लगे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की संख्या 68 हो गई है। हालांकि, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

उपद्रवियों के 26 वाहन प्रतिबंधित, आज से इंदिरानगर में खनन

बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद से बंद पड़ा इंदिरानगर खनन गेट मंगलवार से खुल जाएगा। प्रशासन से मिली लिस्ट के सत्यापन के बाद वन निगम ने उपद्रवियों के 26 वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। इनका खनन पंजीकरण भी फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।

आठ फरवरी को सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसे और अवैध नमाजस्थल को तोड़ने के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी और आगजनी कर दी थी। जिसके बाद बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाना पड़ा। गौला का खनन कारोबार भी बंद हो गया। 10 निकासी गेट तो बाद में खुल गए थे, लेकिन इंदिरानगर में निकासी शुरू नहीं हो सकी थी।

वहीं, वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि प्रशासन ने 44 नामों की सूची दी है। ये लोग बनभूलपुरा के उपद्रव में शामिल थे। छंटनी के बाद पता चला कि इनसे जुड़े 26 वाहन इंदिरानगर गेट पर खनन के लिए पंजीकृत थे। सभी को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

बम के लिए पेट्रोल मुहैया कराने वाला बेनकाब, हल्द्वानी बवाल के 10 और उपद्रवी गिरफ्तार; Abdul Malik अभी भी फरार

क्या भारत से भाग गया मास्टरमाइंड Abdul Malik? पुलिस की आंखों में खटक रहे ये दो सवाल, जिसका मलिक ही दे सकता है जवाब