Move to Jagran APP

मछली मारने गए व्‍यक्‍त‍ि को मगरमच्‍छ ने बनाया निवाला, घास काटने गईं महिलाओं ने बताया घटनास्‍थल का हाल

ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज से लगे गांव से सटे डाली रेंज के जंगल में मछली मारने गया व्‍यक्‍त‍ि अचानक लापता हो गया। घास काटने जंगल गई महिलाओं का कहना है कि उसे मगरमच्‍छ निगल गया। मगरमच्‍छ ने उस पर हमला किया तो उसने जान बचाने की गुहार लगाई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 02:38 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:31 PM (IST)
मछली मारने गए व्‍यक्‍त‍ि को मगरमच्‍छ ने बनाया निवाला, घास काटने गईं महिलाओं ने बताया घटनास्‍थल का हाल
मछली मारने गए व्‍यक्‍त‍ि का मगरमच्‍छ ने बनाया निवाला, घास काटने गईं महिलाओं ने बताया घटनास्‍थल का हाल

लालकुआं, जागरण संवाददाता : ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज से लगे गांव से सटे डाली रेंज के जंगल में मछली मारने गया व्‍यक्‍त‍ि अचानक लापता हो गया। घास काटने जंगल गई महिलाओं का कहना है कि उसे मगरमच्‍छ निगल गया। मगरमच्‍छ ने उस पर हमला किया तो उसने जान बचाने की गुहार लगाई। महिलाएं जब वहां पहुंचीं तो देखा पानी में तेज हलचल मची थी। उनका कहना था कि उसे मगरमच्‍छ ने ही निगला है। वहीं सूचना पर व‍नकर्मियों ने मामले जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना पुलिस का भी दे दी गई है।

loksabha election banner

गुरुवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर शक्तिफार्म सितारगंज उधम सिंह नगर के समीप कटना नाला में एक व्‍यक्‍ति मछली मारने गया था। उसी दौरान महिलाएं गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती घास काटने के लिए कटना डोली रेंज के जंगल में गई थीं। उन्‍होंने उसे मछली मारते हुए देखा था। अभी वह कुछ दूर पहुंची ही थी कि नाले से बचाव-बचाव की आवाज आने लगी।

वह भाग कर वापस आए तो देखा पानी में हचलन हो रही थी। जो कुछ देर बाद शांत हो गई। महिलाओं ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक नाले में मछली मारने वाले अज्ञात व्यक्ति व मगरमच्छ की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिलाओं के अनुसार मगरमच्छ का निवाला बना अज्ञात व्यक्ति बंगाली समुदाय का प्रतीत हो रहा था।

तीलियापुर की ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने मामले की लिखित सूचना वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी की दी है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना दी है, जिसके बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शक्ति फार्म पुलिस को भी सूचना दे दी गई है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.