Move to Jagran APP

Uttarayani Mela : उत्तरायणी मेले पर निकलेगी कोविड सत्याग्रह रैली, दो जोन और पांच सेक्टर में बंटा जाएगा मेला

तहसील सभागार में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तरायणी मेले के धार्मिक आयोजन पर मंथन हुआ। कोरोना के कारण इस साल धार्मिक अनुष्ठान गंगा स्नान जनेऊ संस्कार आदि का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यापारिक गतिविधियां और प्रदर्शनी स्टाल आदि नहीं लगाए जाएंगे।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:15 PM (IST)
Uttarayani Mela : उत्तरायणी मेले पर निकलेगी कोविड सत्याग्रह रैली, दो जोन और पांच सेक्टर में बंटा जाएगा मेला
मेले में मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन और हाथ धोने आदि की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कुली बेगार प्रथा के 100 साल पूरे होने और कोविड सत्याग्रह के तहत उत्तरायणी मेले में रैली निकाली जाएगी। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को कोविड बचाव और नियंत्रण के लिए जागरूक किया जाएगा। रैली में गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी, मास्क आदि का प्रयोग करने पर ही लोग शामिल हो सकेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टरों की टीम आदि व्यवस्थाएं करेंगे।

loksabha election banner

शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तरायणी मेले के धार्मिक आयोजन पर मंथन हुआ। कोरोना के कारण इस साल धार्मिक अनुष्ठान, गंगा स्नान, जनेऊ संस्कार आदि का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापारिक गतिविधियां और प्रदर्शनी स्टाल आदि नहीं लगाए जाएंगे। सरयू घाट, सूरजकुंड, मंदिर, चौराहों पर विद्युत मला से प्रकाशमान किया जाएगा। सभी घाटों में साफ-सफाई और अस्थाई शौचालय बनाएं जाएंगे। नगर पालिका, नगर पंचायत और सिंचाई विभाग यह व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। मेलार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जिसके लिए मुख्य मार्ग चिह्नित किए जाएंगे। मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन और हाथ धोने आदि की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। जलसंस्थान मुख्य स्थानों पर मोबाइल शौचालय में पेयजल आपूर्ति करेगा।

मुख्य स्थानों और चौराहों पर अलाव जलाए जाएंगे। पुलिस विभाग शांति और यातायात व्यवस्था सुचारू रखेंगे। मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था होगी। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश ख्तवाल, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, रजणीत सिंह बोरा, इंद्रा सिंह परिहार, दलीप खेतवाल, गोविंद भंडारी, जयंत भाकुनी आदि मौजूद थे। 

पुलिस व्यवस्था रहेगी चुस्त

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चुस्त रहेगी। मेले को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा जाएगा। सात बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। गरुड़ रोड, भराड़ी टैक्सी स्टैंड, डिग्री कालेज, कांडा रोड, ताकुला, अमसरकोट आदि चौराहों पर बैरियर लगाए जाएंगे। उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्टेटों की तैनाती कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.