मंत्री यशपाल आर्य के जन्मदिन पर कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी, आशा व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को किया सम्मानित
कोरोनाकाल में बेहतर काम करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा आजीविका मिशन से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने बेहतर काम किया है।
जागरण संवाददाता, गरमपानी (नैनीताल) : अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के समीप महिला सभागार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सम्मानित किया।
सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने की। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के जन्मदिन पर केक काट दीर्घायु होने की कामना की गई। कोरोनाकाल में बेहतर काम करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा आजीविका मिशन से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने मिलजुल कर बेहतर काम किया है। कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।
आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने क्षेत्र के लिए कई अहम विकास कार्य किए हैं। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि खुशहाल सिंह हाल्सी, जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गोस्वामी,बीडीओ डीके सुयाल, चौकी इंचार्ज आशा बिष्ट, बीडीसी रुचि आर्या, पंकज निगलटिया, कुलवंत जलाल, त्रिभुवन पाठक, चंद्र प्रकाश आर्या, कमलेश उप्रेती, उमेश भट्ट,सुनील भट्ट, भरत जलाल, हरीश गिरी, ललित दानी, जगमोहन सिंह जलाल, नीमा भट्ट, पुष्पा जोशी, खष्टी, इंदु देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रहे।