Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में बढ़ता जा रहा संक्रमितों का ग्राफ, 17 नए पॉजिटिव मिले

Live Nainital Coronavirus News Update गुरुवार को नैनीताल जिले में दस चंपावत में तीन बागेश्वर में दो और अल्मोड़ा व ऊधमसिंहनगर में एक-एक और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:43 AM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में बढ़ता जा रहा संक्रमितों का ग्राफ, 17 नए पॉजिटिव मिले
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में बढ़ता जा रहा संक्रमितों का ग्राफ, 17 नए पॉजिटिव मिले

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नैनीताल जिले में दस, चंपावत में तीन, बागेश्वर में दो और अल्मोड़ा व ऊधमसिंहनगर में एक-एक और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही अब चंपावत में संक्रमितों की कुल संख्या 36, ऊधमसिंहनगर में 84, अल्मोड़ा में 64, पिथौरागढ़ में 28, और बागेश्वर 23 हो गई है। कुमाऊं मंडल में अब तक कुल 546 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें 411 केस एक्टिव हैं।

loksabha election banner

नैनीताल में मिलेे संक्रमित बागेश्वर के निवासी 

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बीते दिनों महाराष्ट्र से लौटे दस प्रवासियों को रामनगर में क्वारंटाइन किया गया था। वहीं इनके सैंपल लिए गए थे। ये सभी बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। सैंपलों को जांच के लिए एसटीएच के वायरोलॉजी लैब में भेजा गया था। गुरुवार को सभी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी संक्रमितों में लक्षणों की जांच कर रही है। यदि कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलते हैं तो इन्हें एसटीएच में भर्ती कराया जाएगा। लक्षण नहीं मिलते हैं तो वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) हल्द्वानी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।जहां दस दिनों तक लगातार इनकी जांच की जाएगी।

चम्पावत जिले में दो और मिले कोरोना संक्रमित

चंपावत जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को आई सैंपल रिपोर्ट में तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक बनबसा व दूसरा चम्पावत का रहने वाला है। वहीं देर पॉजिटिव मिला युवक 22 तारीख को मुंबई आया था। जिसे जिला अस्पताल में क्वारण्टाइन किया गया था। 31 मई को उसका सैम्पल भेज गया था। इसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 पहुंच गई है। इसमें सात लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं तो एक की मौत हो गई है।

बागेश्वर जिले में दो नमूने फिर पॉजिटिव

बागेश्वर जिले में गुरुवार को दो प्रवासी के नमूने पॉजिटिव आये हैं। देर रात स्वास्थ्य विभग्ग ने इसकी जानकारी दी। ये दोनों प्रवासी होटलों में संस्थागत कवरन्टीन थे। अब जिले में संक्रमतों की संख्या 23 हो गई है। जिसमें चार लोग स्वस्थ होकर गुरुवार को अपने घर चले गए हैं। सीएमओ डॉ बीएस रावत ने बताया कि पॉजिटिव दोनों को कोविड 19 सेंटर लाया जा रहा है।

चार चिकित्सकों 11 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

नैनीताल शहर के बीडी पाण्डे चिकित्सालय के चार चिकित्सकों समेत 11 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन समेत शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बुधवार को बीडी पाण्डे अस्पताल कर्मियों के रैपिड टेस्ट रिपोर्ट सस्पेक्टेट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ गयी थी। जिसके चार चिकित्सकों समेत कुल 11 लोगों के लार के नमूने लेकर परीक्षण के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। वही सभी 11 लोग एहतियात के तौर पर सेल्फ क्वारनटाइन हो गए थे। पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि सभी कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जल्द सभी फिर से कोरोना से बचाव कार्य मे लौट आएंगे।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                       गुरुवार को मिले संक्रमित     कुल संक्रमित      एक्टिव केस

नैनीताल                   10                                      311                     262

ऊधमसिंहनगर         01                                      84                       57

अल्मोड़ा                   01                                      64                       46

पिथौरागढ़                 00                                     28                        27

चंपावत                     03                                     36                        29

बागेश्वर                      02                                    23                         12

कुल                          17                                    546                      411

महिला ग्राम प्रधान बनी नजीर, दुबाई से लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति को किया क्वारंटाइन  

बागेश्वर में तो कोविड-19 सेंटर के आसपास ही बना दी पार्किंग, बढ़ा संक्रमण का खतरा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.