कॉर्बेट पार्क आ रहे पर्यटक ध्यान दें! बारिश के चलते जंगल सफारी रद्द, नहीं मिलेगा रिफंड
रामनगर में भारी बारिश के कारण कॉर्बेट पार्क में सुबह की जंगल सफारी रोक दी गई, जिससे पर्यटकों को परेशानी हुई।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। रात से हो रही बारिश ने कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की राह रोक दी। सुबह की पाली में जंगल सफारी के लिए जिप्सियां नहीं गई।
मानसून की वजह कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी पर्यटन जोन बंद है। केवल झिरना, ढेला व गिरिजा जोन ही पर्यटकों के लिए खुले हैं। इसमें भी सफारी के लिए आनलाइन एडवांस बुकिंग होती है।
शनिवार रात से हो रही बारिश से अधिकारियों ने रविवार सुबह झिरना, ढेला व गिरिजा पर्यटन ज़ोन में जंगल सफारी रोक दी। क्योंकि बारिश से जंगल के कच्चे मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने व नदी नाले उफान में रहते हैं। कार्बेट के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि सुबह तीनों जोन में सफारी बंद रखी गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी के समय में बदलाव, पर्यटकों के लिए नया शेड्यूल जारी
दोपहर की पाली में यह जोन खोले जाएंगे या नहीं यह बारिश पर निर्भर करेगा। जिनकी सफारी निरस्त होती है, उनका परमिट का पैसा वापस करने का कोई आदेश शासन से नहीं है।क्योंकि बुकिंग करने के दौरान बुकिंग निरस्त होने की जानकारी वेबसाइट में विभाग की ओर से पहले से ही रहती है।
