विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी के समय में बदलाव, पर्यटकों के लिए नया शेड्यूल जारी

Published: Tue, 01 Sep 2026 12:01 PM (IST)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मंगलवार से सफारी के समय में बदलाव किया गया है, जिसमें सुबह की पाली 15 मिनट आगे बढ़ी है।

एक सितंबर से बदल गया कॉर्बेट पार्क में सफारी का समय।

एक सितंबर से बदल गया कॉर्बेट पार्क में सफारी का समय।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मंगलवार से सफारी के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह की पाली में 15 मिनट आगे सफारी का समय बढ़ाया गया है।

पार्क में पहले सुबह की पाली के लिए पर्यटकों की सफारी का समय सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक था। दोपहर की पाली का समय पहले तीन बजे से सात बजे तक था।

अब सुबह की सफारी के लिए समय 5:45 से 9:45 तक किया गया है। जबकि शाम की सफारी का समय 2:45 से 6:45 बजे तक किया गया है। मंगलवार की सुबह पर्यटक सफारी के लिए गए। कॉ के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि सफारी का समय सुबह 15 मिनट आगे बढ़ाया गया है। सफारी का समय पहले की तरह चार घंटा ही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रामनगर में लगा सरस मेला, हे मधु क्या भली मुखड़ी तेरी... पर झूमे एसडीएम साहब