विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉर्बेट बिजरानी सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, आईडी स्कैन अपलोड करना अनिवार्य

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:10 AM (IST)

कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है, पर्यटक अब वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी में जंगल सफारी के लिए परमिट की एडवांस आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। आज से वेबसाइट से पर्यटक व कारोबारी आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

कॉर्बेट पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन 30 जून से मानसून काल की वजह से बंद है। 15 अक्टूबर से बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खुलेगा। ऐसे में इस बार दस दिन बाद देरी से बुकिंग खोली जा रही है।

वेबसाइट बुकिंग के लिए रोज खोली जा रही है। परमिट बुकिंग भी एक एक दिन की हो रही है। उदाहरण के लिए 15 अक्टूबर को सफारी करने वाले पर्यटक 11 सितंबर को व 16 अक्टूबर को सफारी करने वाले 12 सितंबर को बुकिंग कराएंगे। बुकिंग कॉर्बेट की वेबसाइट Corbettgov.org पर होगी।

यह भी पढ़ें- कॉर्बेट पार्क आ रहे पर्यटक ध्यान दें! बारिश के चलते जंगल सफारी रद्द, नहीं मिलेगा रिफंड

कॉर्बेट के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि इस बार से परमिट बुक करते समय पर्यटक की आईडी स्कैन कर अपलोड करनी होगी। पहले केवल आईडी नम्बर ही अपलोड किया जाता था। जबकि ढिकाला, दुर्गादेवी पर्यटन व रात्रि विश्राम की बुकिंग लगभग एक अक्टूबर से होगी।