Move to Jagran APP

वित्त मंत्री प्रकाश पंत के हस्तक्षेप से भाजयुमो में चल रहा विवाद थमा

सहकारी बैंक अध्यक्ष चुनाव से पूर्व भाजयुमो में हुआ बवाल वित्त्त मंत्री प्रकाश पंत और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 06:49 PM (IST)
वित्त मंत्री प्रकाश पंत के हस्तक्षेप से भाजयुमो में चल रहा विवाद थमा
वित्त मंत्री प्रकाश पंत के हस्तक्षेप से भाजयुमो में चल रहा विवाद थमा

पिथौरागढ़, जेएनएन : सहकारी बैंक अध्यक्ष चुनाव से पूर्व भाजयुमो में हुआ बवाल वित्त मंत्री प्रकाश पंत और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया है। पार्टी से इस्तीफा देन वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मान चुके हैं। सहकारी बैंक अध्यक्ष चुनाव से ठीक पूर्व मचे बवाल के थमने से भाजपाइयों ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने मनोज सामंत को अधिकृत किया था। इसी के साथ भाजपा में खींचतान होने लगी। शनिवार को भाजयुमो  जिलाध्यक्ष उमेश महर ने अध्यक्ष पद के पैनल में नाम शामिल नहीं किए जाने से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया। उनके समर्थन में भाजयुमों के दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भाजयुमों की जिला कार्यकारिणी सहित मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों के एक साथ इस्तीफा दिए जाने से भाजपा में खलबली मच गई। ठीक चुनाव से तीन दिन पूर्व घटनाक्रम से भाजपा के बड़े नेता परेशान हो गए। शनिवार सायं से ही भाजयुमो नेताओं को मनाने  का प्रयास होने लगा।

रविवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत और वरिष्ठ नेता भूपेश की मौजूदगी में नाराज चल रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर सहित सैकड़ों मोर्चा कार्यकताओं को मनाने का प्रयास हुआ। वित्त्त मंत्री और भूपेश पंत ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें समझाया। जिस पर नाराज जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता माने । फिलहाल विवाद थमा नजर आ रहा है। वित्त्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सहकारिता चुनावों को लेकर थोड़ा गतिरोध चल रहा है। मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। जिन्हें आपसी बातचीत से मना लिया गया है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सम्मान बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

वित्त्त मंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में सहकारिता चुनाव में निर्विरोध चयन की कोशिश की जा रही है। सहकारिता चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का कब्जा होगा। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र लुंठी,  गोविंद महर, भाजयुमो के ललित जोशी, अशोक उपरारी, मितेश बोरा, शुभम सौन, अभिषेक रावत, नीरज जोशी, मदन जोशी, गोपू अधिकारी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.