Move to Jagran APP

रोहित शेखर के निधन पर मुख्यालय स्वाराज आश्रम में कांग्रेसियों ने जताया दुख

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 04:08 PM (IST)
रोहित शेखर के निधन पर मुख्यालय स्वाराज आश्रम में कांग्रेसियों ने जताया दुख
रोहित शेखर के निधन पर मुख्यालय स्वाराज आश्रम में कांग्रेसियों ने जताया दुख
हल्द्वानी, जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस मुख्यालय स्वाराज आश्रम में शहर व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की शहर अध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोहित के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति व आघात बताया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। साथ ही ईश्वर से उनके ​परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

loksabha election banner

शोक सभा में कांग्रेस महामंत्री हरीश मेहता, पीसीसी सदस्य हेमंत बगडवाल, एनबी गुणवंत, हुकुम सिंह कुंवर, शहर उपाध्यक्ष सतनाम मंगा, पार्षद विनोद दानी, ललित किशोर पाण्डे, नेत्र बल्लभ जोशी, मधु सांगुड़ी, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, दिनेश कुंजवाल, हाजी सुहैल सिद्दीकी, भुवन उप्रेती आदि शामिल हुये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.