विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज से कुमाऊं दौरे पर नि‍कलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2020 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 10:00 AM (IST)

राज्य में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ी अन्य दलों में भी हलचल शुरू हो गई। अब कांग्रेस ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज से कुमाऊं दौरे पर नि‍कलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज से कुमाऊं दौरे पर नि‍कलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

हल्द्वानी, जेएनएन : राज्य में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ी, अन्य दलों में भी हलचल शुरू हो गई। भाजपा में भी लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया। वहीं अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश भ्रमण शुरू कर दिया है। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए छह सितंबर से 11 सितंबर तक कुमाऊं दौरे पर रहेंगे।

 

शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष छह सितंबर को रामनगर पहुंचेंगे। सात सितंबर को अल्मोड़ा जाएंगे और वहां पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद पिथौरागढ़ जाएंगे। आठ सितंबर को पिथौरागढ़ में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। नौ सितंबर को पिथौरागढ़ में ही पत्रकार वार्ता के बाद रामनगर पहुंचेंगे।

 

दीपक ने बताया कि 10 सितंबर को बाजपुर में भूमि खरीद फरोख्त पर लगाई गई रोक के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रुद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसी दिन शाम को सितारगंज में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र देंगे। 11 सितंबर को खटीमा में पत्रकार वार्ता के बाद नानकमत्ता में कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद देहरादून को रवाना हो जाएंगे।