Move to Jagran APP

कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य के स्वागत समारोह में मौसम का खलल, विजय शंखनाद जनसभा स्‍थगित

कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी के स्वागत में आयोजित समारोह में मौसम का खलल पड़ा है। 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में तय स्वागत समारोह व संकल्प विजय शंखनाद जनसभा को टालना पड़ा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 06:10 PM (IST)
कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य के स्वागत समारोह में मौसम का खलल, विजय शंखनाद जनसभा स्‍थगित
कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य के स्वागत समारोह में मौसम का खलल, विजय शंखनाद जनसभा स्‍थगित

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी के स्वागत में आयोजित समारोह में मौसम का खलल पड़ा है। पूर्व सीएम एनडी तिवारी के जन्मदिवस के मौके पर 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में तय स्वागत समारोह व संकल्प विजय शंखनाद जनसभा को टालना पड़ा है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए 18 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह समारोह 20 अक्टूबर को होगा। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सहयोग करने की अपील की है।

loksabha election banner

यूथ जिला कार्यकारिणी में आठ सचिव, छह विधानसभा प्रभारी नियुक्त

यूथ कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। आठ जिला सचिव व छह विधानसभा प्रभारी बनाए हैं। रविवार को स्वराज आश्रम में जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन के साथ नई कार्यकारिणी का एलान किया गया। हल्द्वानी में 20 अक्टूबर को होने वाली विजय संकल्प शंखनाद जनसभा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी दी गई। गौनिया ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से ब्लाक व नगर अध्यक्ष शंखनाद जनसभा के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

भाजपा की नीतियों से आहत होकर पार्टी छोड़ रहे कई नेता

प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि भाजपा की नीतियों से पीडि़त होकर कई नेता कांग्रेस में आ रहे हैं। पब्लिसिटी कमेटी अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि देश का युवा बेरोजगार है और केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की चिंता में डूबी है। प्रदेश में भी रोजगार की बुरी स्थिति है। यहां प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी, त्रिलोक सिंह कठायत, नीरज कुमार, गोपाल अधिकारी, कमल दानू, हेमंत कुमार सूरज, राजेंद्र रावत, प्रवीन भट्ट, अर्नव कंबोज, पूरन बिष्ट, गोविंद बिष्ट, सलीम सिद्दीकी, मनीष चौहान, जीवन सिंह बिष्ट, मानस बेलवाल, गोविंद गोस्वामी, नदीम अहमद, सुमित कुमार, कृति तिवारी, हर्षित उप्रेती, गोविंद दानू, ललित भट्ट आदि शामिल रहे।

जिला सचिव : नवीन पडलिया, ललित भट्ट, पवन मेहता, गिरीश मिश्रा, डिगर मेहता, पवन बिष्ट, कादिर हुसैन, उपेंद्र कुमार

ये होंगे विधानसभा प्रभारी

हल्द्वानी : गोविंद बिष्ट

कालाढूंगी : प्रदीप बिष्ट

नैनीताल : पूरन बिष्ट

लालकुआं : जीवन बिष्ट

रामनगर : हेमंत कुमार

भीमताल : प्रवीण भट्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.