Move to Jagran APP

तिरंगे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस विधायक बोले- भाजपा को विभाजन पसंद

Mahendra Bhatta Disputed Statement Over Tiranga तिरंगे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा लोगों में भेद पैदा करना चाहती है इसलिए विवादित बयान पैदा कर रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 09:25 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 09:25 AM (IST)
तिरंगे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस विधायक बोले- भाजपा को विभाजन पसंद
तिरंगे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को कांग्रेस ने अशोभनीय बताया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Mahendra Bhatta Disputed Statement Over Tiranga : तिरंगे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को अशोभनीय करार देते हुए कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि तिरंगा इस देश की आन, बान और शान है। हो सकता है आर्थिक स्थिति की वजह से कोई इसे खरीदने में समर्थ न हो, लेकिन हर हिंदुस्तानी चाहे वह किसी भी धर्म-जाति से जुड़ा है, उसके दिल में तिरंगा जरूर बसता है।

loksabha election banner

भाजपा सिर्फ विभजन करना जानती है

सुमित ने कहा कि जनता भाजपा की तरह दिखावा नहीं कर सकती। तिरंगा आज से नहीं जब से है तक से लोगों के दिलों में बसा है। जनता तिरंगे का सम्मान करती है, वह आपके बहकावे में नहीं आने वाली। लोगों को अमन-चैन पसंद है। जबकि भाजपा सिर्फ लोगों में भेद करना जानती है। उनके नेताओं को आपसी सद्भाव खत्म कर देश को बांटने में दिलचस्पी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर विवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को शहर में आयोजित सभा में कहा था कि जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देखे जाएंगे। उनका कांग्रेस की ओर भी इशारा था। उनके अस बयान के बाद से विवाद शुरू हो गया है।

तिरंगा हमारी पहचान से जुड़ा

पलटवार करते हुए कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान से जुड़ा है। देश के हर व्यक्ति के मन में इसके प्रति सम्मान का भाव है। इसे किसी सियासी दल को समझाने की जरूरत नहीं है। आजादी का अमृत महोत्सव सभी अपनी क्षमता के अनुसार मना रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान लोगों को बांटने वाला है।

इसलिए दिए जा रहे विवादित बयान

विधायक ने कहा कि अब आम लोग भी मान चुके हैं कि भाजपा के नेता समाज में तनाव पैदा करने के मकसद से ही विवादित बयान देते हैं। इन्हें जमीनी मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करने से बचने के लिए ही ये लोग ऐसे विवादित बयानों को हवा दे रहे हैं, ताकि असली मुद्दे बहस के केन्द्र में ही न आ सकें।

सपा ने भी बयान की निंदा की

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश परिहार ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान की निंदा की है। उन्होंने बयान में कहा है कि छात्र जीवन से लोग राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। किसी विशेष की ओर इशारा करते हुए झंडा न लगाने की बात करना गलत है। शायद इसी कारण से तिरंगा यात्रा पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं।

यह भी पढें : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, जिस घर पर तिरंगा नहीं, उन पर भरोसा नहीं करेंगे लोग h


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.