विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत का चर्चित दुष्कर्म मामला: कांग्रेस नेता को मिली जमानत, ट्रायल कोर्ट में किशोरी बयानों से पलटी

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:48 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2026 11:51 AM (IST)

चंपावत के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने मई 2026 में चंपावत जिले के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले की साजिश में आरोपित कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को जमानत दे दी है।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की पीठ ने यह निर्णय तब सुनाया, जब ट्रायल अदालत में नाबालिग किशोरी ने अपने पूर्व के बयानों से पलटते हुए कहा कि आनंद की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है और उसने जो शुरुआती बयान दर्ज कराए थे, वही सही हैं।

13 मई 2026 को गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में बंद आनंद की ट्रायल अदालत से 23 मई व 6 अक्टूबर को जमानत खारिज हो चुकी थी। हाई कोर्ट में दायर दूसरी याचिका पर उनके बयान कोर्ट के रिकॉर्ड में लाए जाने के बाद उन्हें राहत मिली।

तीन दिन बाद एक डेयरी में मिली थी किशोरी

मामला पांच मई 2026 को चंपावत के एक गांव का था, जब 16 वर्षीय किशोरी के एक शादी समारोह से लापता हो गई और तीन दिन बाद एक डेयरी में मिली।

शुरुआत में पीड़िता के पिता की शिकायत पर विनोद रावत, नवीन रावत और पूरन सिंह रावत के विरुद्ध बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ, जबकि किशोरी के बयान में भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष का नाम भी सामने आया था।

आठ मई को चंपावत की एसपी रेखा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को मेडिकल, फोरेंसिक, सीसीटीवी और सीडीआर के आधार पर संदिग्ध व साजिश करार दिया तथा कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को कथित मास्टरमाइंड बताया।

इसके बाद आरोपित पक्ष के पिता राम सिंह रावत की क्रॉस एफआईआर और 11 मई की विरोधाभासी शिकायत के बीच आनंद को साजिश को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि किशोरी को पीड़ित मानकर काउंसलिंग की बात कही गई थी।

विरोधाभासी बयानों से उलझा विवाद

पुलिस के बार-बार बदलते बयानों, विरोधाभासी एफआईआर और दो अलग-अलग दावों ने इस पूरे प्रकरण को गहरे विवाद में धकेल दिया।

विपक्ष, कांग्रेस सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए देहरादून के गांधी पार्क में प्रदर्शन करते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की जबकि बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने किशोरी से जुड़े वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने को किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए गहरी चिंता जताई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।