भाजपा खुद को समझ रही कानून से ऊपर: कांग्रेस
रुड़की के मेयर यशपाल राणा पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेस भी सड़क पर उतर आर्इ है। उन्होंने सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: रुड़की के महापौर यशपाल राणा के खिलाफ मारपीट प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ उतर आर्इ है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध में सरकार का पुतला जलाया।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुद्ध पार्क तिकोनिया में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही का आरोप लगाया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल और पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी ने कहा कि पार्षद के भतीजे, राणा और परिजनों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।
प्रदेश महामंत्री खजान पांडेय और महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा बिष्ट ने कहा कि सत्ता के मद में भाजपा खुद को कानून से ऊपर समझने लगी है।
यह भी पढ़ें: पार्षद को महापौर और उसके समर्थकों ने पीटा, गंभीर घायल