Move to Jagran APP

चीन ने भारतीय गुड़ और मिश्री पर लगाया प्रतिबंध हटाया, अब डंप माल भेजा जा सकेगा

भारत-चीन स्थलीय व्यापार में भारतीय गुड़ और मिश्री पर लगाया गया प्रतिबंध चीन ने हटा लिया है। भारतीय मंडी गुंजी में डंप माल चीन भेजा सकेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:28 AM (IST)
चीन ने भारतीय गुड़ और मिश्री पर लगाया प्रतिबंध हटाया, अब डंप माल भेजा जा सकेगा

धारचूला (पिथौरागढ़) जेएनएन : भारत-चीन स्थलीय व्यापार में भारतीय गुड़ और मिश्री पर लगाया गया प्रतिबंध चीन ने हटा लिया है। प्रतिबंध हटाने के साथ ही भारतीय मंडी गुंजी में डंप पड़ी मिश्री और गुड़ चीनी मंडी तकलाकोट के लिए भेज दी गई है। 

loksabha election banner

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से होने वाले भारत-चीन के कारोबार में भारतीय व्यापारी गुड़ और मिश्री का निर्यात चीन को बहुतायत में करते हैं। सदियों से चल रहे गुड़ और मिश्री के कारोबार पर इस वर्ष चीन ने प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके चलते भारतीय व्यापारियों द्वारा ले जाया गया करीब 150 कुंतल माल भारतीय मंडी गुंजी में डंप हो गया। इस प्रतिबंध से भारतीय व्यापारी परेशान थे। गुंजी में जमा गुड़ और मिश्री के खराब होने की भी आशंका थी। व्यापार खत्म होने में अब एक माह का समय बाकी है। प्रतिबंध नहीं हटने पर भारतीय व्यापारियों को अपना माल गुंजी से वापस लाने की चिंता भी सताने लगी, भारतीय क्षेत्र में सड़क की सुविधा नहीं होने से व्यापारियों को यह माल घोड़ों से ढुलान करना पड़ता है। ऐसे में इस वर्ष व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका हो रही थी। भारतीय व्यापारियों ने अपनी समस्या ट्रेड अधिकारी को बताई थी। ट्रेड अधिकारियों ने मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाला। उच्च स्तर पर हुई वार्ता के बाद चीन ने गुड़ और मिश्री पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। भारतीय व्यापारियों ने अब अपना माल चीन भेजना शुरू  कर दिया है। 

डंप माल भेजा जाएगा चीन 

एके शुक्ला, ट्रेड अधिकारी/एसडीएम धारचूला ने बताया कि भारत-चीन के बीच मिश्री व गुड़ का बड़ा कारोबार एक जून से 31 अक्टूबर तक होता है। इस बार चीन ने इसकी खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिस कारण पूरा माल गुंजी स्थित मंडी में डंप पड़ा था। विदेश मंत्रालय को इस बावत अवगत कराया गया था, उच्चस्तर पर हुई वार्ता के बाद चीन ने प्रतिबंध हटा लिया है। अब एक माह बचा है, जो डंप माल चीन भेजा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.