Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ रेहड़ थाना क्षेत्र में उसके वरिष्ठ साथी समेत तीन युवकों ने शुक्रवार रात गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म कर दिया था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 05:50 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध
ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ रेहड़ थाना क्षेत्र में उसके वरिष्ठ साथी समेत तीन युवकों ने शुक्रवार रात गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म कर दिया था। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार ने पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। जसपुर ब्लॉक के एक गांव की महिला की शादी कई साल पहले उप्र के जिला मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पिछले साल ग्राम मानियावाला बिजनौर निवासी रोशन पुत्र राजेश महिला के ससुराल वाले गांव में एक कंपनी का प्रोडक्ट बेचने गया था। इस दौरान महिला एवं उसके पति की रोशन से जान पहचान हुई। रोशन ने महिला को कंपनी का प्रोडक्ट बेचने पर वेतन एवं कमीशन देने का झांसा देकर अपने साथ शामिल कर लिया। एक साल से महिला रोशन के साथ काम कर रही थी। वह अक्सर उसकी बाइक पर बैठकर आसपास के इलाकों में प्रोडक्ट बेचने को जाती थी। इस सब की जानकारी महिला के पति को भी थी।

बताते हैं कि एक सप्ताह पहले महिला अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को रोशन महिला के गांव पहुंच गया। तथा रेहड़ क्षेत्र के एक गांव में कीटनाशक प्रोडक्ट बेचने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। ग्राम बादीगढ़ के पास से दो बाइक सवार युवक इनकी बाइक के पीछे आ गए। केहरीपुर रोड पर पीली बांध जलाशय के बैराज के पास जंगल में पहुंचने पर महिला ने रोशन से सवाल किए तो रोशन ने गन्ने के खेत में किसान द्वारा दवा खरीदने की बात बताई। गन्ने के खेत में पहुंचने पर रोशन एवं उसके पीछे आए दो युवकों ने महिला को दबोच लिया तथा दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर युवकों ने उसकी हत्या करने के इरादे से मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों को महिला ने आपबीती सुनाई और थाने पहुंची। पुलिस ने आपबीती सुन मौके का मुआयना किया। थानाध्यक्ष सनोज प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार को मुख्य आरोपित रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना संदिग्ध लग रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई पता चलेगी। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : चोरी के खुलासे को सीसीटीवी फुटेज पर टिकी पुलिस की उम्मीद

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.