कोरोना मामले बढ़ने से चुनौतिया बढ़ी, मिलकर करेंगे मुकाबला
पौड़ी के सासद तीरथ सिंह रावत ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान यहां ईएसटीसी कानिया में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया।
संवाद सहयोगी, रामनगर: पौड़ी के लोकसभा सासद तीरथ सिंह रावत ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान यहां ईएसटीसी कानिया में बनाए गए क्वारटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने से चुनौतियां बढ़ी हैं, इनका मिलकर मुकाबला किया जाएगा।
रविवार को सासद रावत ने यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब किए गए कार्यो की जानकारी लेते हुए संतोष जताया। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक दीपचन्द्र बेलबाल से राशन वितरण की जानकारी लेने के उपरात समय पर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाने, जल संस्थान के ईई जेपी एस यादव को क्वारटाइन सेंटरों पर पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कहा कि गरीबों व बेसहारा लोगों को राशन बाटने वाली सामाजिक संस्थाएं प्रशासन की बिना अनुमति के राशन न बाटे। जो भी संस्था राशन बाटे उसे प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
उन्होंने भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही मोदी किचन का समापन करते हुए उनके कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने इससे निबटने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश नैनवाल, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, सासद प्रतिनिधि इदर रावत, जिपं सदस्य नरेन्द्र चैहान, भाजपा अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, नरेन्द्र शर्मा, मदन जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि मान सिंह, नवीन करगेती के अलावा एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार पूनम पंत, सीओ पंकज गैरोला, पालिका ईओ भरत त्रिपाठी, कोरोना जोनल मजिस्ट्रेट केसी उनियाल, खाद्य निरीक्षक नंदकिशोर मौजूद रहे।