यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lockdown: लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत 40 लोगों पर मुकदमा
लॉकडाउन की सरकारी राशन बांटने में धांधली लगाने पर 40 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किच्छा, जेएनएन : कोराेना महामारी व लॉकडाउन की वजह से मुश्किल में फंसे लोगों को सराकरी राशन वितरित करने के मामले में सरकार को घेरना कांग्रेसियों पर भारी पड़ गया। राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते कांग्रेसी किच्चा तहसील में धरने पर बैठे थे। पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने के मामले में 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे थे कांग्रेसी
बुधवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के साथ राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा भारी संख्या में भीड़ लेकर तहसील पहुंच गए थे। कांग्रेसी तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण की राजनीति कांग्रेस को भारी पड़ गयी। प्रसाशन ने इसे लॉकडाउन का उलंघन मानते हुए कोतवाली में तहरीर दी। रजिस्ट्रार कानूनगों मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा सहित 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
