विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित काटेज से खोखे और कारतूस बरामद

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 08:48 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ ब्लाक के प्यूड़ा गांव स्थित काटेज में तोडफ़ोड़ व आगजनी की घटना की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित काटेज से खोखे और कारतूस बरामद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित काटेज से खोखे और कारतूस बरामद

संवाद सूत्र, गरमपानी (नैनीताल) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ ब्लाक के प्यूड़ा गांव स्थित काटेज में हुई तोडफ़ोड़ व आगजनी की घटना की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक वहां से 32 बोर के आठ खाली खोखे तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उन्हें जांच के लिए अब फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का नैनीताल जनपद के रामगढ़ विकासखंड में प्यूड़ा गांव में काटेज है। वह अक्सर यहां छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के काटेज के समीप प्रदर्शन करते हुए उनकी किताब में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया था। साथ ही उनका का पुतला आग के हवाले किया था। इसके कुछ देर बाद ही काटेज में आगजनी व तोडफ़ोड़ की घटना हो गई।

उनके केयर टेकर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। काटेज में मौजूद लोगों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। केयरटेकर की ओर से एक नामजद राकेश कपिल समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज से आरोपितों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को फोरेंसिक टीम भी काटेज में पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेंद्र सिंह धौनी के अनुसार थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, भवाली तथा भीमताल के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा-घटना सुनियोजित

भाजपा के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के बाद वहां से लौट आए थे। गोली चलाने का सवाल ही नहीं है। घटना सुनियोजित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।