विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन में कैद उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत की सुनवाई टली, परिवार को लगा झटका

Published: Sun, 19 Jul 2026 02:49 PM (IST)

ब्रिटेन में कैद मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत की 16 जुलाई को होने वाली सुनवाई टल गई है, जिससे उनके रामनगर स्थित परिवार का इंतजार और बढ़ गया है। 

कैप्टन अजय पंत।

कैप्टन अजय पंत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। ब्रिटेन में कैद मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत की रिहाई की उम्मीद में परिवार के लोग एक-एक दिन गिन रहे थे।

कोर्ट में 16 जुलाई का दिन आया तो अजय के कैद से रिहा होकर लौट आने का बेसब्री से माता पिता, पत्नी व दो बेटियां का इंतजार फिर बढ़ गया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए फिर तिथि आगे बढ़ा दी है। अब स्वजन परेशान है।

जून से ब्रिटेन में कैद

रूस से भारत तेल लेकर आ रहे उत्तराखंड के लाल और मर्चेंट नेवी के कप्तान अजय पंत को पिछले माह जून में ब्रिटेन में पकड़ लिया था। इससे अजय के रामनगर के चिल्किया गांव में निवासी स्वजन ने बेटे अजय की वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए।

स्वजन ने सांसद व पूर्व केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी से भी अजय की रिहाई के लिए प्रयास किए थे। प्रदेश सरकार की ओर से भी भारतीय दूतावास को इस संबंध में पैरवी के लिए पत्र भेजा गया था। कई संगठनों ने भी इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

16 जुलाई को अजय के मामले में ब्रिटेन में सुनवाई होनी थी। स्वजन को उम्मीद थी कि बेटा कैद से छूट जाएगा। लेकिन बेटे को राहत नहीं मिलने से माता-पिता, पत्नी व बेटियां मायूस हो गए।

अजय के पिता वीसी पंत ने बताया कि बेटे को कोई राहत नहीं मिली है। पता चला कि बेटे की सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब अगली सुनवाई कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत की राह देख रहीं मासूम आंखें, बोले-'पापा गुजरात बुलाने वाले थे'

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में पकड़े गए नैनीताल के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत, वतन वापसी के लिए उत्तराखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।