विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फायर सीजन को लेकर तैया‍री शुरू, रेंज अफसरों के इन नंबरों पर कॉल कर दें आग लगने की सूचना

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 08 Feb 2021 08:51 AM (IST)

फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के स्टाफ ने लोगों ...और पढ़ें

फायर सीजन को लेकर तैया‍री शुरू, रेंज अफसरों के इन नंबरों पर कॉल कर दें आग लगने की सूचना
फायर सीजन को लेकर तैया‍री शुरू, रेंज अफसरों के इन नंबरों पर कॉल कर दें आग लगने की सूचना

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के स्टाफ ने लोगों के साथ बैठक की। इसके अलावा पंपलेट के जरिये डिवीजन के तहत आने वाली नौ रेंजों के रेंजरों का नंबर भी लोगों तक पहुंचाया। साथ ही अपील की गई कि जंगल में किसी भी तरह की आग लगने पर तुरंत सूचना दें। जिससे जल्द आग पर काबू पाया जा सके।

वन विभाग 15 फरवरी से 15 जून तक के समय को फायर सीजन मानता है। इस दौरान जंगलों में आग की घटनाएं विकराल रूप ले लेती है। पिछले साल नवंबर में पहाड़ के जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं ने काफी रफ्तार पकड़ ली थी। जिसके बाद फायर सीजन की अवधि को बढ़ा दिया गया था। वहीं, इन दिनों वन महकमा फायर लाइन काटने के साथ सूखे पत्तों को जलाकर नष्ट भी कर रहा है। 

सूखे पत्तों की वजह से गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग तेजी से पकड़ती है। इसके अलावा स्कूली बच्चों व जंगल किनारे गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार के निर्देश पर रेंज स्तर पर जागरूकता बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। तराई पूर्वी उत्तराखंड की सबसे बड़ी फारेस्ट डिवीजन है।

इन नंबरों पर करें संपर्क : रेंजर गौला 9412941641, रेंजर डौली 8057794069, रेंजर किशनपुर 9675854632, रेंजर बाराकोली 9675840400, रनसाली 9410960493, रेंजर दक्षिण जौलासाल 7500233888, रेंजर किलपुरा 9410198186, रेंजर खटीमा 9837674139 व रेंजर सुरई 9258057829।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।