बस में घुसा ट्रक, 25 यात्री बचे
संवाद सहयोगी, चोरगलिया : सितारगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह 12 बजे चोरगलिया से सितारगंज को तेज गत
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Apr 2018 07:34 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 07:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चोरगलिया : सितारगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह 12 बजे चोरगलिया से सितारगंज को तेज गति से जा रहा हाईवा ट्रक सितारगंज से आ रही बस से टकरा गया। गनीमत रही बस चालक ने ब्रेक लगाकर स्पीड नियंत्रित कर ली। अन्यथा बस में सवार 25 यात्रियों की जान पर आफत बन सकती थी। घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी भेज दिया गया है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा जबरदस्ती ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटना हुई। बस चालक की सूझबूझ से यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद काफी देर तक जाम भी लगा रहा। बाद में पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें