विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bull in Haldwani : खतरे के बीच निगम की टीम ने नैनीताल रोड से पकड़े आठ सांड; पिछले हफ्ते एक युवक की गई थी जान

By govind singhEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sat, 14 Oct 2023 09:13 PM (IST)

हल्द्वानी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की मौजूदगी लोगों के लिए नया खतरा बन चुकी है। बीते बुधवार को शिवालिक ...और पढ़ें

Bull in Haldwani : खतरे के बीच निगम की टीम ने नैनीताल रोड से पकड़े आठ सांड
Bull in Haldwani : खतरे के बीच निगम की टीम ने नैनीताल रोड से पकड़े आठ सांड

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम की टीम ने शनिवार को पशुपालन विभाग की मदद से नैनीताल रोड पर सांडों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पहले दिन आठ सांड पकड़े गए। जिन्हें बाजपुर स्थित निजी गोशाला में भेजा गया। बेहोशी की डोज लगाने के बावजूद सांड बेकाबू हो रहे थे। इस दौरान कई बार निगम के सफाई कर्मचारी भी जोखिम में नजर आए।

हल्द्वानी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की मौजूदगी लोगों के लिए नया खतरा बन चुकी है। बीते बुधवार को शिवालिक विहार निवासी एक युवक ने सांड के हमले में घायल होने के बाद दम तोड़ दिया था। दूसरी तरफ रात के समय में बड़ी गाड़ियों कई बार गोवंशीय पशुओं को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर चुकी हैं।

इस स्थिति में गोसेवक ही इन बेजुबानों के लिए सहारा बनते है। वहीं, शनिवार सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने नैनीताल रोड पर सांडों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पशपालन विभाग की मदद से इन्हें बेहोशी का हल्का इंजेक्शन भी लगाया गया। उसके बावजूद भारी-भरकम सांडों को काबू कर गाड़ी में डालने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, निगम प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि लोगों को आतंक से मुक्ति मिल सके।