Body By Poll Uttarakhand : 22 जंगी बंगर सीट लालकुआं में दोपहर एक बजे तक 27 फीसदी मतदान
Body By Poll Uttarakhand 22 जंगली बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट पर सोमवार को मतदान प्रक्रिया जारी है सुबह से ही सभी 48 बूथों पर मतदान चल रहा है दोपहर एक बजे तक 27 फ़ीसद मतदान ही हो पाया है।
लालकुआं, जागरण संवाददाता : 22 जंगली बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट लालकुआं पर हो रहे उपचुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट के विधायक बनने के बाद खाली हुई। 22 जंगली बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट पर सोमवार को मतदान प्रक्रिया जारी है, सुबह से ही सभी 48 बूथों पर मतदान चल रहा है, दोपहर एक बजे तक 27 फ़ीसद मतदान ही हो पाया है।
जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार द्वारा प्रत्येक बूथ में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया, सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, इधर जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव लड़ रहे कमलेश चंदोला, इंदर सिंह बिष्ट व मोहित गोस्वामी ने भी सभी बूथों पर जाकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया।
हल्द्वानी ब्लाक की लालकुआं जिला पंचायत सीट पर नया सदस्य चुनने के लिए 26464 मतदान हैं। मतदान को लेकर विकासखंड स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 27 जून को 48 बूथों पर लोग वोट डालने पहुंचेंगे। 29 को परिणाम भी आ जाएगा। ब्लाक परिसर के एक कक्ष में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। जिसके बाद सभागार में ही मतगणना होगी।
सितंबर 2019 में पंचायत चुनाव हुए थे। तब जिला पंचायत की बरेली रोड सीट पर डा. मोहन सिंंह बिष्ट ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर रिकार्ड जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें लालकुआं विधानसभा से मैदान में उतारा। जिसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हरा दिया।
विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब इस सीट पर हो रहे उप चुनाव में तीन लोग मैदान में उतरे हैं। हल्द्वानी ब्लाक की बीडीओ डा. निर्मला जोशी ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है। 26 जून को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी।
पार्टी नहीं उम्मीदवारों में मुकाबला
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सीट को लेकर भाजपा व कांगे्रस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। इन्हें पार्टी सिंबल पर लड़ाया गया था। लेकिन उप चुनाव में ऐसा नहीं है। मुकाबला कमलेश चंदोला, इंद्र सिंह बिष्ट और मोहित गोस्वामी के बीच होगा। हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों प्रचार का दौर चरम पर है।