ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी बने पीसीसी सदस्य
ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी को कांग्रेस संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया।
By Edited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 09:58 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 10:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रामनगर : ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी को कांग्रेस संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। साथ ही नेगी का स्वागत कर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने नेगी को प्रदेश संगठन में लेने पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री इंदिरा ह्दयेश व प्रकाश जोशी का आभार जताया। कहा कि नेगी संगठन के सच्चे सिपाही हैं। हमेशा संगठन की बेहतरी के लिए उनके द्वारा कार्य किया जाता है। उम्मीद जताई कि नेगी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नेगी ने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के अलावा निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजयी श्री के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख आनंद रावत, महावीर रावत, किशोर चंद्र, ख्याली राम, इंद्र लाल, भूपाल राम, सुमित लोहनी, अंकित डंगवाल, अंकित रावत, राहुल नेगी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें