रामनगर में भाजयुमो ने बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को किया सम्मानित
भाजयुमो ने यूथ आइकॉन नेटवर्क कार्यक्रम के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया।
रामनगर, जेएनएन : भाजयुमो ने यूथ आइकॉन नेटवर्क कार्यक्रम के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के साथ ही धरातल पर भी सक्रिय रहकर कार्य करने पर जोर दिया।
ग्राम लूटाबड़ स्थित मैरी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने दीप जलाकर किया। इस दौरान सबसे अधिक बार रक्तदान करने पर भूपेंद्र खाती, शिखर भट्ट, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स पूजा बिष्ट, रिचा पांडे, अरुण नेगी को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्वहन के बारे में बताते हुए कहा कि कहा कि राजनीति में दृष्टिकोण स्पष्ट होना चाहिए। प्रतिष्ठा के अलावा संगठन के काम के लिए भी संघर्ष होना चाहिए। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने कहा कि समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे युवाओं को संगठन से जोडऩे का प्रयास करें। भाजयुमो यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के अलावा दो मार्च को हर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकालेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को ट्वीटर अकाउंट बनाने के लिए पे्ररित किया। इस दौरान मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, महामंत्री संदीप कुकसाल, पूर्व उपाध्यक्ष जगमोहन बिष्ट, जिला मंत्री मदन जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन नैनवाल, अध्यक्ष विवेक सम्मल, वीरेंद्र रावत, राहुल रावत, विकास भगत मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : भाजपा पर बरसे बेहड़, बोले डबल इंजन की सरकार में जनता का नहीं हुआ भला