Move to Jagran APP

राफेल मुद्दे पर जनता को बरगलाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका

भाजपा ने रविवार को बुद्ध पार्क में राफ़ेल मुद्दे में जनता को झूठ बोल कर बरगलाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूँका गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 05:42 PM (IST)
राफेल मुद्दे पर जनता को बरगलाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका
राफेल मुद्दे पर जनता को बरगलाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका

हल्द्वानी, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बुद्ध पार्क में राफ़ेल मुद्दे में देश की जनता को झूठ बोल कर बरगलाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा की।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पिछले छह माह से राफेल पर पूरे देश में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा झूठा प्रचार किया गया और केंद्र की ईमानदार मोदी सरकार पर बेबुनियाद भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए गए। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट देते हुए राहुल गांधी के झूठे आरोप को खारिज किया।  जब तक राहुल गांधी देश व माननीय प्रधानमंत्री से माफी नही मांगते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने कहा कि झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए आज कांग्रेस जिस तरह बेनकाब हुई है इससे भाजपा सरकार मजबूत हुई है।

इसमें जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जनोटी,भाजपा नगर महामंत्री जितेन्द्र मेहता, विनित अग्रवाल,हरीश आर्या, वन्दना पंत, महेंद्र कश्यप, जानकी कश्यप,संदीप भोज, कनिष्क ढींगरा,बेबी गोयल, भावना आर्या,भूमिका गोयल, गीता जोशी,गोविन्द ताकुली समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : यूसीडीएफ चुनाव : कांग्रेस ने हाथ खींचे, भाजपा ने साख बचाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.