विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरि शरणम जन प्रमुख से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

By Edited By:
Published: Sat, 21 Jul 2018 09:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:18 PM (GMT+05:30)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने धार्मिक यात्रा से लौटे हरि शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी से उनके भोलानाथ गार्डन स्थित आवास पर मुलाकात की।

हरि शरणम जन प्रमुख से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
हरि शरणम जन प्रमुख से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने धार्मिक यात्रा से लौटे हरि शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी से उनके भोलानाथ गार्डन स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने भाईजी को भाजपा के विकास कार्यो पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की। लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात में सामाजिक और अध्यात्मिक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर स्वामी रामगोविंद दास ने भाजपा के सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों की सराहना की। भाईजी ने भाजपा अध्यक्ष को संस्था की ओर से नवंबर में आयोजित किए जा रहे हरिहर महोत्सव में आमंत्रित किया। साथ ही महोत्सव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विजय मनराल, बिंदेश गुप्ता, अमरनाथ जोशी, प्रकाश रावत, सुधीर जैन, नीरज प्रभात गर्ग, कीर्तन हर्बोला, प्रशांत शर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनसेट गुफ्तगू से कांग्रेस के लिए असंमजस स्थिति = भाईजी से भाजपा नेताओं की मुलाकात के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने हल्द्वानी : शहर के एक बड़े वर्ग में अपना प्रभाव रखने वाले स्वामी रामगोविंद दास भाईजी से भाजपा नेताओं की मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से भी जोड़ा जा रहा है। भाजपा नेता अपने अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों और शहर में प्रभाव रखने वाले लोगों से शिष्टाचार भेंट कर रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस के नेता भी हरि शरणम जन प्रमुख से मुलाकात करते रहे हैं, लेकिन इस बार भाईजी से हुई भाजपा नेताओं की मुलाकात और गुफ्तगू से कांग्रेस के लिए असंमजस स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसा माना जाता रहा है कि पूर्व में भाईजी कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देते रहे, लेकिन चर्चा है कि इस बार समीकरण बदल सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।