Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा, 2022 के विस चुनाव में चाहिए कम से कम 58 सीटें nainital news

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि 2022 के विस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को कम से कम 58 सीटें लाने का संकल्प लेना होगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:33 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा, 2022 के विस चुनाव में चाहिए कम से कम 58 सीटें nainital news
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा, 2022 के विस चुनाव में चाहिए कम से कम 58 सीटें nainital news

रामनगर, जेएनएन : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि 2022 के विस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को कम से कम 58 सीटें लाने का संकल्प लेना होगा। यह तभी संभव है जब हम सब मिलकर जमीन पर काम करे। वह प्रदेश अध्यक्ष बाद में है, पहले वह एक सामान्य कार्यकर्ता है। मंगलवार को भगत लखनपुर चौराहे पर आयोजित जन सभा के दौरान कही।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्‍यक्ष का किया जोरदार स्‍वागत

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष काशीपुर से हल्दूआ पहुंचे। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसकेे बाद उनका काफिला जुलूस की शक्ल में पीरूमदारा, चिल्किया, शिवलालपुर चुंगी पहुंचा। जहां छोलिया नृत्य के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार खैरमकदम किया। इसके बाद उनका काफिला लखनपुर चौराहे पर पहुंचा। जगह-जगह काफिला रोककर भाजपा से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा संगठन के लिए जो कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करेगा। वो मेरी आत्मा और मेरा भगवान है। जिसने जरा सी भी संगठन में गड़बड़ की तो उसे संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जब तक वह भाजपा में है तब तक उसे भाजपा में वापस नहीं लिया जाएगा।

स्‍वागत के दौरान ये नेता रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ अभी से तैयारी करने की जरूरत है। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, अमिता लोहनी, राकेश नैनवाल, मदन जोशी, भगीरथ लाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, नरेंद्र शर्मा, इंदर रावत, गोपाल लोहनी, मनमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल मौजूद रहे।

बारिश के दौरान भी कम नहीं हुआ उत्साह

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान बारिश शुरू हो गई। उसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह व जोश नहीं कम हुआ। कार्यकर्ताओं ने छोलिया नृत्य के साथ झूमते हुए चल रहे थे। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष भगत वाहन के अंदर बैठे थे। लोगों के स्वागत के दौरान वह बाहर आकर लोगों से मिलते रहेे।

यह भी पढ़ें : सांसद भट्ट ने कहा, अर्थव्यवस्था में मंदी वैश्विक मंदी से जुड़ा अस्थायी संकट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.