Move to Jagran APP

नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आज से, तैयारियां पूरी

BJP Scheduled Front Working Committee meeting भाजपा अनुसूचित मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार से नैनीताल में शुरू होगी। पहले दिन मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह राष्‍ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूद रहेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 06:02 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 06:02 AM (IST)
नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आज से, तैयारियां पूरी
नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आज से, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, नैनीताल : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार से नैनीताल में शुरू होगी। पहले दिन मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, राष्‍ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में विस चुनाव की तैयारियों के साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।

loksabha election banner

इसके बाद बुधवार को मोर्चा के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में राजनीतिक प्रस्ताव पेश करने के साथ ही प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को भावी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को इस कार्यसमिति में शामिल होंगे। बुधवार को ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के भी आने की संभावना है। बैठक को देखते हुए पार्टी नेताओं ने शहर की तल्लीताल से नैनीताल क्लब तक होर्डिंग लगाए हैं।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबा आर्य ने बताया कि मंगलवार अपराह्न दो बजे मोर्चा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह का बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम को छह बजे से राष्‍ट्रीय अध्यक्ष, राष्‍ट्रीय महामंत्री, भाजपा प्रदेश महामंत्री के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। अगले दिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश होगा।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री समेत कुल 136 पार्टी नेता शामिल होंगे। सोमवार को नैनीताल क्लब में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महामंत्री रवींद्र बाल्मीकि, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ नेता दयाकिशन पोखरिया, रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य जुटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.