Move to Jagran APP

भाजपा ने साधा निशाना, कांग्रेस असली मुद्दे से ध्‍यान भटकाने को ले रही घोड़े का सहारा, पढ़ें...

घायल घोड़े पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस और बीजेपी घोड़े पर बयान देने के लिए अलग-अलग प्रेस वार्ताएं करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

By Thakur singh negi Edited By: Published: Wed, 16 Mar 2016 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2016 05:38 PM (IST)
भाजपा ने साधा निशाना, कांग्रेस असली मुद्दे से ध्‍यान भटकाने को ले रही घोड़े का सहारा, पढ़ें...

हल्द्वानी। घायल घोड़े पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस और बीजेपी घोड़े पर बयान देने के लिए अलग-अलग प्रेस वार्ताए करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर घोड़े को लेकर अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में गजराज बिष्ट ने कहा कि सीएम रावत ने असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए घोड़े को मुद्दा बनाया है। उन्होंने सफाई दी कि विधायक गणेश जोशी ने घोड़े को नहीं मारा, बल्कि नाली में पांव फंसने से वो जख्मी हुआ। उन्होंने कहा कि अगर सीएम वास्तव में संवेदनशील होते तो घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को भी देखने जाते लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।
कार्यक्रम में गजराज बिष्ट ने कहा कांग्रेस को नाकाम बताया। कहा कि विधानसभा में हमारे विधायक आवाज उठाते हैं और इनके मंत्री जवाब नहीं देते है। प्रशिक्षित बेरोजगारों को लात घूंसों से मारा जा रहा है। कहा कि भाजपा विरोध करती रहेगी।
पढ़ें- यूकेडी नेता ने कहा, जो इस भाजपा विधायक की टांग लाएगा, उसे मिलेगा एक लाख का इनाम, पढ़ें...

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.