भाजपा पूर्व जिला महामंत्री बांट रहे पुस्तकें
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री द्वारा इतिहास व संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों का निश्शुल्क वितरण किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, रामनगर: भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री द्वारा इतिहास व संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों का निश्शुल्क वितरण किया जा रहा है। इस अभियान को काफी सराहना मिल रही है।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश नैनवाल अब तक लगभग पचास बुद्धिजीवियों को संस्कृति व इतिहास से जुड़ी की पुस्तकों का निश्शुल्क वितरण कर चुके हैं। नैनवाल ने बताया पुस्तक बांटने का अभियान वह 2022 तक जारी रखेंगे। अब तक सासद अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत, डा. नीलाबर भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत कई लोगों को पुस्तकें भेंट कर चुके हैं। नैनवाल बताया कि पुस्तक वितरण का मकसद लोगों को साहित्य के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग अपनी संस्कृति व सभ्यता को जानें। इन पुस्तकों में केदारखंड, पौराणिक उत्तराखंड, कुमांऊ का इतिहास, गढ़वाल का इतिहास, उत्तराखंड की सास्कृतिक व राजनीतिक धरोहर, हिमालय दर्शन, न्याय के गोलू देवता जैसी कई पुस्तकें शामिल हैं।
इधर नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों को अब अमेरिका और अन्य देशों में भी पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। विवि यूएसए समेत कई अन्य देशों के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि अमेरिका समेत कनाडा, यूके व अन्य देशों की कई जानी-मानी यूनिवर्सिटी के साथ बात की जा रही है। अमूमन विदेशों में स्नातक की पढ़ाई चार वर्ष की होती है। लेकिन हमारे वहां केवल तीन वर्ष के स्नातक का प्रावधान है। ऐसे छात्र-छात्राओं को तीन साल की डिग्री लेने के बाद एक साल की पढ़ाई विदेशों के विश्वविद्यालयों से कराई जाएगी, जिससे विवि के इन छात्रों को दो डिग्री प्राप्त हो सकेगी।