Move to Jagran APP

भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने शहर के 60 वार्डो में से 57 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 08:30 AM (IST)
भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने शहर के 60 वार्डो में से 57 वार्डो के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर रविवार रात प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रत्याशी घोषित कर दिए।

loksabha election banner

वार्ड एक रानीबाग काठगोदाम से नीमा तिवारी, वार्ड दो काठगोदाम दमुवाढूंगा से अंजू जोशी, वार्ड तीन हरीपुर कर्नल वार्ड से विनोद चन्द्र तिवारी, वार्ड पांच से मीना गोस्वामी, वार्ड छह सुभाष नगर गोविन्दपुरा से राजेन्द्र सिंह भाकुनी, वार्ड सात भोटिया पड़ा से धीरेन्द्र रावत, वार्ड आठ जगदंगा नगर कुल्यालपुरा से भागीरथी देवी (भावना), वार्ड नौ तल्ली बमोरी से बीना जोशी, वार्ड 10 मल्ला गोरखपुर से गीतांजली जोशी को पार्षद प्रत्याषी बनाया है। वार्ड 11 तल्ला गोरखपुर से प्रतिभा जोशी, वार्ड 12 राजेन्द्र नगर से प्रतिभा सिंह रंधावा, वार्ड 13 से राजपुरा पड़ाव से चंपा रंधावा, वार्ड 14 टनकपुर रोड से बब्लू वाल्मीकि, वार्ड 15 किदवई नगर से असगर अली, वार्ड 16 बाजार क्षेत्र से तनमय रावत, वार्ड 17 हीरानगर से मधुकर श्रोत्रिय, वार्ड 18 शिवपुरी भवानी गंज से मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड 19 रामपुर रोड से राजेन्द्र अग्रवाल, वार्ड 20 पर्वतीय मोहल्ला हिमालय फॉर्म से रोहन कपकोटी को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है।

वार्ड 23 बनभूलपुरा लाईन नबर 14 से 16 तक रजिन सिंह, वार्ड 24 गफूर बस्ती बनभूलपुरा से असीर अहमद, वार्ड 27 गांधी नगर से योगेश राजौर, वार्ड 28 बरेली रोड धरमपुरा से हिमांशु मिश्रा, वार्ड 31 कंपनी बाग से मो. जकरब, वार्ड 32 इंदिरा नगर पश्चिमी से गीता साहू, वार्ड 34 दमुवाढूंगा बंदो बस्ती से पूरा भंडारी, वार्ड 35 जवाहर ज्योति आशिक दमुवाढूंगा बंदोबस्ती से पूनम आर्या, वार्ड 36 जवाहर ज्योति प्रथम से ज्योति मेहता, वार्ड 37 जवाहर ज्योति द्वितीय से सरिता खुल्बे भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। वार्ड 38 बिठौरिया से प्रमोद तोलिया, वार्ड 39 लोहरिया साल मल्ला धार बिठोरिया से हेमा गौड़, वार्ड 40 लोहरिया साल तल्ला हिम्मतपुर मल्ला से प्रमोद पंत, वार्ड 41 भगवानपुर से चंद्र प्रकाश पांडे, वार्ड, वार्ड 42 हीरानगर से धीरज कुमार पांडे को पार्षद पद के लिए टिकट दिया है। वार्ड 43 छड़ायल से लाखन सिंह बिष्ट, वार्ड 44 कुसुमखेड़ा पश्चिमी से सुरेंद्र मोहन नेगी, वार्ड 45 कुसुमखेड़ा पूर्वी कोहली कॉलोनी दीपक पांडे, वार्ड 46 बिठोरिया पश्चिमी से प्रेम बल्लभ कांडपाल, वार्ड 47 बिठोरिया पूर्वी से डूंगर सिंह बिष्ट, वार्ड 48 बमौरी मल्ली से देवकी पांडे, वार्ड 49 बमोरी बंदोबस्ती से संदीप भोज, वार्ड 50 आदर्श नगर से गीता जोशी, वार्ड 51 मुखानी प्रथम से खीमानंद बृजवासी, वार्ड 52 से मुखानी द्वितीय से राजेश्वरी भट्ट, वार्ड 53 मुखानी तृतीय से श्याम सुंदर डालाकोटी, वार्ड 54- मुखानी चतुर्थ से चंद्र शेखर कांडपाल, वार्ड 55 मुखानी पंचम से अमित बिष्ट, वार्ड 56 मानपुर से राजेन्द्र नेगी, वार्ड 57 हल्द्वानी तल्ली मानपुर उत्तर से दिनेश सिंह, वार्ड 58 हल्द्वानी तल्ली से युगल शर्मा, वार्ड 59 गौजाजाली उत्तर से सुमन चंद्र जोशी, वार्ड 60 गौजाजाली से मनोज मठपाल को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.