Move to Jagran APP

Bharat Jodo Tiranga Yatra : नैनीताल में भारत माता के जयकारों के साथ निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Bharat Jodo Tiranga Yatra भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के ल‍िए बुधवार को भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल स्थित श्रीराम सेवक सभा परिसर में एकत्रित हुए। जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 05:00 PM (IST)
Bharat Jodo Tiranga Yatra :  नैनीताल में भारत माता के जयकारों के साथ निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
Bharat Jodo Tiranga Yatra : नेता प्रतिपक्ष आर्य और प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने की शिरकत, भाजपा पर बोला हमला

नैनीताल, जागरण संवाददाता : Bharat Jodo Tiranga Yatra : कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का भारी जन सैलाब देखने को मिला। देशभक्ति गीतों और भारत माता की जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

loksabha election banner

हाथों में बैनर और तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता में कई विभूतियों की सहभागिता होने का संदेश दिया। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर भाजपा सरकार पर तीखे शब्द वार किए।

यशपाल आर्य और देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत

बुधवार को भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मल्लीताल स्थित श्रीराम सेवक सभा परिसर में एकत्रित हुए। जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस का भी अहम योगदान रहा। देश में कांग्रेस का कार्यकाल अखंडता का प्रतीक रहा है। मगर वर्तमान दौर में कुछ ताकतें धर्म, जाति और अन्य मुद्दों को उठाकर देश को बांटने का काम कर रही है।

सरकार युवाओं को गुमराह और इतिहास से कर रही छेड़छाड़

याशपाल आर्य ने कहा कि देश में 46 फ़ीसदी युवा है। सरकार युवाओं को भी गुमराह कर इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को एक बार फिर एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की है। जिसके तहत देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर समाज को जागरूक कर रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। मगर अब एक बार फिर देश में आजादी की रक्षा करने की जरूरत महसूस हो रही है। कांग्रेस देश को बांटने के माहौल के खिलाफ खड़ी हुई है। जिसमें जनता को भी साथ देना होगा।

पंत की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए मल्लीताल बाजार, मस्जिद तिराहा, नयना देवी मंदिर होते हुए पंत पार्क पहुंचा।

जहां भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद माल रोड होते हुए तल्लीताल स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हल्द्वानी रोड स्थित धर्मशाला के समीप तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में ये रहे मौजूद

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, रणजीत रावत, यशपाल आर्य,रंजीत रावत, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, संजय वर्मा, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अनुपम कबडवाल, भावना भट्ट, मुन्नी तिवारी, रमेश तिवारी, गोपाल बिष्ट, प्रमोद जोशी, सुभाष चंद्र, मोहन कांडपाल, के के मिश्रा, त्रिभुवन फर्त्याल, हिमांशु पांडे, किशन नेगी,राजेश वर्मा, कैलाश अधिकारी,अजय साह, मुकेश जोशी मंटू, गिरीश जोशी,मनोज साह, कैलाश अधिकारी, मनोज भट्ट, जुनेद, विक्की कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.