Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कोई घर पहुंचा तो किसी ने गरीबों को किया दान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्म दिन में शहर में कई आयेाजन हुए। दिन भर तमाम नेता व समर्थक बधाई देने उनके ऊंचापुल आवास पर गए तो कई नेताओं ने गरीबों को भोजन कराया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:59 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कोई घर पहुंचा तो किसी ने गरीबों को किया दान

हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्म दिन में शहर में कई आयेाजन हुए। दिन भर तमाम नेता व समर्थक बधाई देने उनके ऊंचापुल आवास पर गए तो कई नेताओं ने गरीबों को भोजन कराया। शाम को भगत ने अपने परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई।

loksabha election banner

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में हवन-पूजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ कर भगत की दीर्घायु की कामना की गई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री गजराज बिष्ट आदि शामिल रहे। सांसद अजय भट्ट ने भी भगत को शुभकामनाएं दी।

जिला मंत्री दिनेश खुल्बे ने कुष्ठ आश्रम में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। भोजन व फल वितरित किए। इसमें विपिन भट्ट, बालम सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट मौजूद रहे। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत ने टांडा जंगल के नर्सरी खत्ते में रहने वाले गरीब बच्चों को केक, बिस्किट, चॉकलेट व जूस वितरित किया। इसमें भवान बिष्ट, गौरव जोशी, देवेंद्र भगत, हितेश पांडे शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.