आज भी जारी रहेगी बैंक कर्मियों की हड़ताल, पहले दिन 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित nainital news
वेतन समझौता व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : वेतन समझौता व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन यानी शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के बाहर जुटे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन व क्लियरेंस प्रभावित रहा। लीड बैंक अधिकारी एमएस जंगपांगी के मुताबिक, जिले भर 300 करोड़ के लेनदेन पर असर पड़ा है। बैंक कर्मियों ही हड़ताल आज भी जारी रहेगी।
वेतन समझौते पर चुप्पी साधे है सरकार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले एकत्रित बैंक कर्मचारियों ने कहा बैंकर्स की देशव्यापी हड़ताल बताती है कि खराब अर्थव्यवस्था की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही। बैंकों के विलय में शीघ्रता दिखा रही सरकार वेतन समझौते पर चुप्पी साधे है। दो दिवसीय हड़ताल के बाद सरकार नहीं चेती तो एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल होगी। इस दौरान टीएस पांगती, जगदीश बिष्ट, हेमलता पांडे, लोकेश गुरुरानी, सचिव बल्दिया, पीसी पंत, मोहित वर्मा, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, विनोद सिंह, गौरव आर्य आदि शामिल रहे। आइसीआइसीआइ, एचडीएफसी समेत अन्य प्राइवेट बैंकों ने खुद को हड़ताल से बाहर रखा।
कर्मचारियों की मांगें
- एक नवंबर 2017 का 11वां वेतन समझौता लागू हो।
- सप्ताह में पांच दिन की बैंकिंग की जाए।
- पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।
- पारिवारिक पेंशन में सुधार किया जाए।
- सभी बैंकों में लंच टाइम की समान व्यवस्था हो।
- सेवानिवृत्ति के लाभ पर इनकम टैक्स की पूर्ण छूट मिले
- अधिकारियों के कार्य की समयावधि निर्धारित हो।
- लीव बैंक की शुरुआत की जाए।
- स्टाफ कल्याणकारी गतिविधियों के लिए फंड का निर्धारण।
- बैंकों के विलय पर रोक लगे।
एक्टू ने दिया समर्थन
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) ने बैंकों की हड़ताल का समर्थन किया है। एक्टू नेता डॉ. कैलाश पांडेय ने धरनास्थल पर कहा सरकार की नीतियों से उपजे बैंक घाटे को सरकार बैंक प्रबंधन कर्मचारियों के ऊपर डाल रही है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां बैंकों के घाटे के लिए जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें : नैनीताल पर फिर मंडराया खतरा, चायना पीक की पहाड़ी दरकी; दहशत में घरों से बाहर आए लोग
यह भी पढ़ें : नैनीताल पर फिर मंडराया खतरा, चायना पीक की पहाड़ी दरकी; दहशत में घरों से बाहर आए लोग