विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के कालाढूंगी में दर्दनाक हादसा, कार और बाइक की टक्कर में दो की मौके पर मौत

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:23 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 09:38 AM (GMT+05:30)

कालाढूंगी में बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कालाढूंगी। बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात आईआरबी प्रथम बटालियन के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। समाचार लिखे जाने तक मृतक बाइक सवारों की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं कार चालक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा निवासी के रूप में हुई है।

बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे हादसे की सूचना मिली थी। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पूर्व भी इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।