Move to Jagran APP

Bagwal Mela 2022 : करीब दस मिनट खेली गई बग्वाल, करीब तीस हजार श्रद्धालु बने साक्षी

Bagwal Mela 2022 कोरोना महामारी के दो साल बाद मां बाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल खेली गई। इस बार बग्वाल करीब दस मिनट खेली गई बगवाल में करीब तीस हजार श्रद्धालु उसके साक्षी बने।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 03:57 PM (IST)
Bagwal Mela 2022 : करीब दस मिनट खेली गई बग्वाल, करीब तीस हजार श्रद्धालु बने साक्षी
Bagwal Mela 2022 : करीब दस मिनट खेली गई बग्वाल, करीब तीस हजार श्रद्धालु बने साक्षी

चम्पावत, जागरण संवाददाता : कोरोना महामारी के दो साल बाद मां बाराही धाम में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल खेली गई। इस बार बग्वाल करीब दस मिनट खेली गई बगवाल में करीब तीस हजार श्रद्धालु उसके साक्षी बने।

loksabha election banner

बगवाल में पहुंचने वाले पुष्कर सिंह धामी दूसरे मुख्यमंत्री बने। इससे पूर्व चार खाम की पूजा अर्चना पम्परागत रूप से विधि विधान के साथ संपन्न हुई। बग्वाली वीर सुबह से ही मैदान में एकत्र होते रहे।

माँ वाराही के धाम में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। तमाम राज्यों के व्यापारियों ने बगवाल मेले में अपनी दुकानें लगाई हैं। इसके अलावा चंपावत के देवीधुरा बगवाल मेले में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से लोगो ने शिरकत की है।

माना जाता है कि बगवाल मेला पुरातन काल से चला आ रहा है। जिसमे चार खाम सात थोक के लोग आपस में बगवाल खेलते हैं। बीते दो सालों से कोरोना महामारी के कारण सांकेतिक रूप से मनाया गया था। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद इस बार देवीधुरा में धूमधाम से बगवाल का ऐतिहासिक मेला आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखंड कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भीमताल राम सिंह कैड़ा, जागेश्वर मोहन सिंह महरा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमन लता, बाराकोट विनीता फ़र्त्याल, चंपावत रेखा देवी आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत,पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा,मेला मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी पाटी मनीष बिष्ट, मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, खाम प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट, गंगा सिंह चम्याल, बद्री सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह लमगड़िया कुमाऊँ के विभिन्न जिलों से आई जनता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति बल्लभ जोशी, चेतन बिष्ट और भुवन चंद्र जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें : ग्वाल युद्ध में फल और डंडों से एक दूसरे पर हमला, कई घायल, हजारों दर्शकों से भरा मैदान 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.