Move to Jagran APP

लवली ने भाजपा को घेरा, बोले-राफेल डील भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला

राफेल मामले को लेकर कांग्रेस मुखर है। गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली प्रदेश कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राफेल डील भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:02 AM (IST)
लवली ने भाजपा को घेरा, बोले-राफेल डील भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला
लवली ने भाजपा को घेरा, बोले-राफेल डील भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला

हल्द्वानी, जेएनएन : राफेल मामले को लेकर कांग्रेस मुखर है। गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली प्रदेश कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राफेल डील भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार ने सुरक्षा को दांव पर लगाकर देशहित के खिलाफ काम किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए लवली ने कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य देकर गुमराह किया। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार का ऐसा तर्क था कि सीएजी ने राफेल डील को लेकर पीएसी के समक्ष रिपोर्ट रखी है, जबकि सीएजी ने न तो कोई ऐसी रिपोर्ट बनाई है और न ही ऐसी रिपोर्ट सीएसी के सामने रखी है। उनका आरोप था कि राफेल मामले में मोदी सरकार ने देश को 41,205 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। उन्होंने राफेल से संबंधित तमाम तरह के तथ्य सामने रखे और कहा कि सरकार ने पूंजीपति मित्र को लाभ पहुंचाने के लिए देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया। लड़ाकू जहाजों की संख्या घटाई। लवली ने कहा कि कांग्रेस आगामी बजट सत्र में भी इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरेगी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रयाग भट्ट, डॉ. मयंक भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, डॉ. केदार पलडिय़ा आदि मौजूद रहे।

हल्‍द्वानी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा का पुतला फूंका और देहरादून कांगे्रस कार्यालय पर हमला करने का विरोध जताया। बुद्ध पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की आड़ में भाजपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी करने को उतारू हो गए हैं। कांग्रेस इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, राहुल छिम्वाल, प्रकाश जोशी, मनोज शर्मा, भोला दत्त भट्ट, हेमंत बगडवाल, प्रयाग भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, सुहेल सिद्दीकी, संजय बिष्ट, विशाल भोजक, बलवंत सिंह, नीमा भट्ट, शशि वर्मा, प्रकाश पांडेय, राम सिंह आदि शामिल रहे।

नैनीताल में भी राफेल को लेकर प्रदशर्न

राफेल सौदे में घोटाला करने व सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार एक उद्योगपति का फायदा पहुंचाने के लिए राफेल की डील कर रही है। साथ ही देहरादून में प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पर भाजपाईयों द्वारा किए गए बवाल की निंदा की गई। गुरुवार को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रमेश पाण्डे, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तल्लीताल डांठ पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव : रौतेला ने एक वोट के लिए 17, सुमित ने 23 रुपये खर्च किए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.