Move to Jagran APP

नहीं दिखेगी बल व पराक्रम की प्रतीक पांडवकालीन भीम गेंद, आरजक तत्वों ने किए दो टुकड़े

विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर के परिसर में स्थित पांडवकालीन भीम गेंद पर अब जोर आजमाइश नहीं हो पाएगी। अज्ञात अराजक तत्वों ने भीम गेंद तोड़ दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:25 PM (IST)
नहीं दिखेगी बल व पराक्रम की प्रतीक पांडवकालीन भीम गेंद, आरजक तत्वों ने किए दो टुकड़े
नहीं दिखेगी बल व पराक्रम की प्रतीक पांडवकालीन भीम गेंद, आरजक तत्वों ने किए दो टुकड़े

बागेश्वर, जेएनएन : विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर के परिसर में स्थित पांडवकालीन भीम गेंद पर अब जोर आजमाइश नहीं हो पाएगी। अज्ञात अराजक तत्वों ने भीम गेंद तोड़ दी है। यह गेंद पर्यटकों के खास आकर्षण का केंद्र थी।बैजनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर गोमती नदी के किनारे भीम गेंद थी। पौराणिक आख्यानों के अनुसार बनवास के दौरान जब पांडव बैजनाथ में आए तो कुछ समय बैजनाथ मंदिर के पास भी रुके। यहां पर आज भी पांच पत्थर हैं। शक्तिशाली भीम इसी स्थान पर इस गेंद से खेलकर अपना मनोरंजन करता था। तभी से यह गेंद यहां पर रखी थी। बैजनाथ पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटक इस गेंद को उठाने की कोशिश कर अपनी ताकत व पराक्रम का स्वयं अंदाजा लगा लेता था।

loksabha election banner

भीम गेंद की एक खास बात यह थी कि जब नौ लोग इसके नौ कोणों से एक-एक उंगली से एंगुलर बैलेंस बनाते हुए इसे उठाते थे तो यह आसानी से उठ जाती थी। अकेला आदमी बमुश्किल इसे उठा पाता था। यह धरोहर अब बैजनाथ में नहीं दिखेगी। बैजनाथ के ग्राम प्रधान राजेंद्र पुरी, मंदिर के मुख्य पुजारी पूरन गिरी, सह पुजारी प्रकाश गिरी, दीवान गिरी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी आदि ने प्रशासन से शीघ्र गेंद को तोड़ने वालों का पता लगाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

आस्था के प्रतीक भीम गेंद को तोड़े जाने से हिंदूवादी संगठन भड़क गए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हिजामं के नगर अध्यक्ष अंकित जोशी, महामंत्री योगेश पंत, उपाध्यक्ष भास्कर बृजवासी, मोहित पांडेय भुवन बिष्ट, रोहित थायत, पूरन रावत, अशोक थायत, दिनेश भट्ट, भगवान राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्या, रंजीत दास, गिरीश कोरंगा, दिग्विजय फर्स्वाण, पूरन परिहार ने भी कार्रवाई की मांग की। इधर एसओ पंकज जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताय कि भीम गेंद को तोड़े जाने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। आस्था की धरोहर पर प्रहार करने वाले अराजक तत्वों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.