विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एडीएम जसवंत राठौर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 06:00 AM (IST)

सोमवार सुबह नैनीताल के एडीएम जसवंत राठौर की सरकारी आवास ओक पार्क में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

एडीएम जसवंत राठौर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
एडीएम जसवंत राठौर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

नैनीताल, [जेएनएन]: जिले के अपर जिलाधिकारी प्रशासन जसवंत सिंह राठौर का तड़के नैनीताल के सरकारी आवास ओक पार्क में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।  2006 के पीसीएस अफसर राठौर चंपावत एसडीएम पद से पदोन्नति के बाद तीन माह पहले ही नैनीताल के एडीएम बने थे। 

उनका परिवार किच्छा रोड रुद्रपुर में रहता है। मौत की सूचना के बाद परिजन नैनीताल के लिए रवाना हो चुके हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत भी हल्द्वानी से नैनीताल पहुंच रहे हैं, जबकि मंडलायुक्त डी सैंथिल पांडियन भी देहरादून से नैनीताल को रवाना हो चुके हैं। 
बेहद मिलनसार राठौर के असामयिक निधन से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इससे पहले आइएएस अक्षत गुप्ता, हरिताश गुलशन का भी असामयिक निधन होने सर राज्य को नुकसान हो चुका है।
एडीएम जसवंत राठौर की एक बेटी व दो बेटे, जबकि पत्नी बहेड़ी उत्तर प्रदेश में शिक्षिका हैं। ओक पार्क नैनीताल में सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हरीश सती, सीओ विजय थापा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे हैं। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों का इंतजार हो रहा है। एडीएम के नौकर महेंद्र सिंह कनवाल के अनुसार रात को उन्होंने खाना खाया। सुबह सात बजे वह जगाने गया तो बिस्तर पर अचेत पड़े थे।