विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पकड़ा गया चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी, ऐसे हुई निशानदेही

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 28 Jan 2019 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 08:08 PM (IST)

लाखों के जेवर लेकर फरार आरोपित को पकडऩे के बाद उसने खरीदार का राज उगल दिया था, जिसकी निशानदेही पर ...और पढ़ें

पकड़ा गया चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी, ऐसे हुई निशानदेही
पकड़ा गया चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी, ऐसे हुई निशानदेही

हल्द्वानी, जेएनएन : लाखों के  जेवर लेकर फरार आरोपित को पकडऩे के बाद उसने खरीदार का राज उगल दिया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस लंबे समय से खरीदार के घर दबिश दे रही थी। इस मामले में गणतंत्र दिवस पर देर रात पुलिस ने आरोपी खरीदार को भी धर दबोचा है।

थाना बनभूलपुरा के चोरगलिया निवासी रियाज हुसैन पुत्र मुमताज हुसैन ने पुलिस को बताया था कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी कर लिए है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जिसमें पुलिस ने शक के आधार पर जाबिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन को पुलिस ने उसको सिंतबर को उसको गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ में पता चला था कि उसने अपने गांव के ही नंदलाल पुत्र लाल को चोरी किए गए दो सोने के तीन लाख अस्सी हजार के कड़े बेच दिए हैं। पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई बार खरीदार के घर दबिश दी, लेकिन पुलिस से छूट गया। देर रात गणतंत्र दिवस पर थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम उप निरीक्षक जगबीर सिंह, उप निरीक्षक संजीव राठौड़, कॉंस्टेबल विजय राणा, अनिल शर्मा ने नंदलाल के घर पर दबिश दी तो घर के कमरे की स्लेप से ही चोरी की गई सोने के कड़े बरामद कर लिए और आरोपी खरीदार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कश्मीरी छात्र पर मुकदमा