यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राज्य स्थापना दिवस पर आप ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध
प्रदेश की 21वीं वर्षगांठ के दौरान में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों से सवाल किए ...और पढ़ें

नैनीताल, जागरण संवाददाता : प्रदेश की 21वीं वर्षगांठ के दौरान में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों से सवाल किए हैं। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा सरकार से 21 वर्षों का हिसाब किताब मांगा। उन्होंने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर विरोध भी प्रदर्शित किया। मंगलवार को आम आदमी पार्टी नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने हाथों में पंपलेट और पोस्टर लेकर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज उत्तराखंड 21वी वर्षगांठ मना रहा है। मगर भाजपा और कांग्रेस सरकार ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। जिस संकल्पना को लेकर प्रदेश के लोगों ने शहादत दी थी। वह 21 वर्ष गुजर जाने के बाद भी कहीं नजर नहीं आती। प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा बदहाल स्थिति में है। 21 वर्षों में सरकारों और मंत्रियों ने सिर्फ अपने ही हित साधे हैं।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों से 21 वर्षों में किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, डॉ भुवन आर्य, रामनारायण, बीपी लोहनी, उमेश तिवारी, हरीश बिष्ट, मोहम्मद शान बुरहान, सुनील कुमार, विद्या देवी, शमा परवीन, प्रदीप सहदेव, किशनलाल, नईम अहमद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
