Move to Jagran APP

भीमताल से लेकर पिथौरागढ़ तक आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी की कतार, अचरज में पड़े लोग

भीमताल के आसमान पर सोमवार शाम कतार में चलती रहस्यमयी रोशनी (A row of mysterious lights) दिखाई दी। इसे देखकर लोग अचरज में पड़ गए। कई लोग दहशत में आ गए। यही रोशनी बाद में पिथौरागढ़ के आसमान पर भी दिखाई दी।

By Rajesh VermaEdited By: Published: Mon, 12 Sep 2022 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2022 08:38 PM (IST)
भीमताल से लेकर पिथौरागढ़ तक आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी की कतार, अचरज में पड़े लोग
भीमताल में कतार में चलती रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी।

संवाद सहयोगी, भीमताल : भीमताल में देर शाम आसमान की ओर नजर दौड़ते ही लोग हैरान रह गए। आसमान में एक कतार में करीब 20 की संख्या में रहस्यमयी रोशनी (A row of mysterious lights) चल रही थी। यह देख कुछ लोगों में उत्सुकता जग गई तो कई लोग घबरा भी गए। लोग एक टक होकर इन रोशनी को आगे बढ़ते हुए देखते रहे। यही रोशनी बाद में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी दिखाई दी।

loksabha election banner

क्या थी ये रोशनी, सवाल करते रहे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना देर शाम देर शाम 7:30 बजे की है। भीमताल के आसमान में एक कतार में रहस्यमयी रोशनी चलती दिखी। जिसे देखकर लोग दहशत में अा गए। लोग उत्सुकतावश इनके बारे में एक-दूसरे से पूछते रहे। कुछ लोग इसे उड़नतश्तरी बताने लगे। तो कुछ इसे नासा का अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन बता रहे थे। बाद में कुछ लोगों ने इसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद वहां कुछ लोगों ने बताया कि यह रोशनी दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक की सेटेलाइट है। जो दुनिया भर में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराती है।

फेसबुक पर सामने आई ये जानकारी

बटरफ्लाई शोध संस्थान के निदेशक पीटर स्मैटाचेक ने भी यह रोशनी देखी। इस पर उन्होंने इसे फेसबुक पर पोस्टकर लोगों से इसके बार मेें पूछा तो नैनीताल के सरस्वती विहार निवासी बारिज वार्ष्णेय ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कमेंट किया कि यह स्टारलिंक की सेटेलाइट है। जिसका आकार एक कार के बराबर होता है और यह काफी ऊंचाई पर होते हैं। इसलिए इनकी आवाज भी नहीं सुनाई देती है। ये भी बताया कि इनकी संख्या 10 से लेकर 60 तक की भी हो सकती है। ये कतार में ही चलते हैं।

एरीज के विज्ञानी बोले-

इस घटना के बारे में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि स्पेस एक्स की स्टार लिंक सैटेलाइट की संभावना होने से इंकार तो नहीं किया सकता , लेकिन इसकी पुष्टि भी नहीं की जा सकती। एलन मस्क अपने स्पेसएक्स निजी कंपनी द्वारा समय-समय पर छोटे आकार के सैटेलाइट लॉन्च करते रहते हैं, जो आसमान में सूर्य की रोशनी से सफेद चमकीले रंग में जाते हुए नजर आते हैं और उनके द्वारा छोड़े जाने वाले सैटलाइट की संख्या 22 होती है।

यह भी पढ़ें:

चम्पावत के SDM लापता, प्रशासन से लेकर शासन तक मचा हड़कंप, कुक और गनर को भी भेज दिया था घर, नहीं मिल रही लोकेशन 

Scholarship Scam: समाज कल्याण विभाग के 7 अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध चलेगा मुकदमा, शासन ने दी अनुमति 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.