विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्भाशय से निकाला 4.5 किलो का ट्यूमर

By JagranEdited By:
Published: Wed, 18 Dec 2019 05:09 AM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 06:16 AM (IST)

बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सकों ने एक सप्ताह के भीतर दूसरा सफल ऑपरेशन कर महिला के गर्भाशय से साढ़े चार किलो का ट्यूमर निकाला है।

गर्भाशय से निकाला 4.5 किलो का ट्यूमर
गर्भाशय से निकाला 4.5 किलो का ट्यूमर

जासं, नैनीताल : बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सकों ने एक सप्ताह के भीतर दूसरा सफल ऑपरेशन कर महिला को जीवनदान दिया है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला के गर्भाशय से साढ़े चार किलो का ट्यूमर निकाला है। महज छह ग्राम हिमोग्लोबिन के बावजूद चिकित्सकों ने ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद फिलहाल महिला स्वस्थ्य है।

बीडी पाडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केएस धामी ने बताया कि हाई कोर्ट परिसर निवासी 36 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी दीपक कुमार पेट में दर्द और अधिक रक्तस्राव की शिकायत के चलते अस्पताल पहुंची थी। सोमवार को महिला की जांचों के बाद महिला की बच्चेदानी में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला के शरीर में हिमोग्लोबिन महज छह ग्राम रह गया था। चिकित्सकों ने परिजनों से ऑपरेशन के लिए महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी थी, मगर परिजनों के असमर्थता जताने पर डॉ. आरएस कुंवर, डॉ. केएस धामी, डॉ. एलएस मेहता और डॉ. वीके मिश्रा आदि चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन कर बच्चेदानी से ट्यूमर निकाला। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को दो यूनिट खून भी चढ़ा दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। डॉ. धामी के अनुसार अस्पताल में बच्चेदानी में ट्यूमर वाली तीन अन्य महिलाओं के ऑपरेशन और होने हैं।

इंसेट

छह ग्राम हिमाग्लोबिन होने से चुनौतीपूर्ण रहा ऑपरेशन

डॉ. धामी ने बताया कि किसी भी ऑपरेशन के लिए मरीज के शरीर में 12 ग्राम हिमाग्लोबिन की मात्रा होनी चाहिए। महिला के शरीर में खून की मात्रा छह ग्राम होने से ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। ऐसे मामलों में मरीज को बेहोश करते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।

इंसेट

दिल्ली से वापस लाकर कराया ऑपरेशन

महिला के पति दीपक कुमार हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ वर्ष से पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत थी, कभी कभी रक्तस्त्राव भी होता था। उन्होंने पत्नी को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में भी दिखाया था। जहां शरीर में रक्त की मात्रा कम होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाया। दीपक ने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।