नंदा देवी महोत्सव: कंधे पर कदली, जुबान पर मां के जयकारे... निकली भव्य शोभायात्रा
नैनीताल में 124वें नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन मंगोली से लाए गए कदली वृक्षों की पूजा के बाद भव्य ...और पढ़ें
HighLights
श्रद्धालु मंगोली से कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंचे
सूखाताल और तल्लीताल में वृक्षों की विधिवत पूजा हुई
भव्य शोभायात्रा के बाद नयना देवी मंदिर में मूर्ति निर्माण
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित 124वें नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का दल मंगोली से कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंचा। यहां सूखाताल और तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर में वृक्षों की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
कंधे में कदली और भक्तों की जुबान पर मां नंदा सुनंदा के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। शहर भ्रमण के बाद कदली वृक्षों को नयना देवी मंदिर में स्थापित किया जाएगा। देर रात से मूर्ति निर्माण शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मां नंदा देवी बड़ी जात: वाण गांव में धर्म भाई लाटू देवता से हुआ मिलन, छलछलाई श्रद्धालुओं की आंखें
बता दें कि बुधवार को 124वें नंदा देवी महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का दल कदली वृक्ष लेने के लिए मंगोली रवाना हुआ था। रात भर गांव में पूजा अर्चना के बाद दोपहर में कदली वृक्षों को लेकर दल शहर पहुंचा। यहां सूखाताल पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने भव्य स्वागत किया।
जिसके बाद कदली वृक्षों को वाहन से हल्द्वानी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर लाया गया। वृक्षों की विधिवत पूजा अर्चना के बाद तल्लीताल से मालरोड होते हुए शोभायात्रा निकाली गई।
यह भी पढ़ें- नंदा देवी महोत्सव: नैनीताल में 124 साल पहले हुई शुरुआत... मजदूर के कंधे में सवार होकर होती थी विदाई
मल्लीताल होते हुए नयना देवी मंदिर परिसर में शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा में सभा मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, मोहित लाल साह, विमल चौधरी, गिरीश जोशी, बिमल साह, भुवन बिष्ट, हरीश राणा समेत भारी संख्या में लोग जुटे रहे।
